फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The department deployed 25 buses for the cattle fair from February 6 to 8.

Kurukshetra News: 6 से 8 फरवरी तक पशु मेले में विभाग ने लगाई 25 बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
The department deployed 25 buses for the cattle fair from February 6 to 8.
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में आगामी तीन दिनों तक लगने वाले पशु मेले के लिए परिवहन व्यवस्था में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। इसका सीधा असर आम यात्रियों के सफर पर पड़ेगा। पशु मेले के दौरान परिवहन विभाग की ओर से 25 से अधिक बसें मेले की ड्यूटी में लगाए जाने की योजना है। इसके कारण नियमित रूटों पर चलने वाली बसों की संख्या घट सकती है और यात्रियों को बसों के इंतजार में अधिक समय लग सकता है।
विज्ञापन

इससे पहले तीन दिन पूर्व उमरी में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान भी परिवहन विभाग ने करीब 120 बसें विशेष ड्यूटी में लगाई थीं। उस दौरान भी शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा था। अब एक बार फिर पशु मेले के कारण वही स्थिति बनने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

ट्रैफिक ब्रांच इंचार्ज ईश्वर सिंह ने बताया कि पशु मेले के लिए 6, 7, 8 तारीख को प्रत्येक दिन लगभग 25 बसों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि जिन रूटों पर टाइम टेबल अधिक है, वहां से बसें हटाकर मेले की व्यवस्था में लगाई जाएंगी। इससे कुछ रूटों पर बसों की संख्या सीमित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed