फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The demand to make Pehowa a district gained momentum.

Kurukshetra News: पिहोवा को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The demand to make Pehowa a district gained momentum.
पिहोवा। बैठक को संबो​​धित करते नगरपालिका अध्यक्ष आशीष चक्रपाणि। विज्ञ​प्ति - फोटो : credit
पिहोवा। सामाजिक व अन्य संगठन पिहोवा को नया जिला बनाने के लिए एकजुट हो गए हैं। प्रदेश में 11 नए जिले बनाए जाने की चर्चाएं शुरू हुई हैं जिनमें पिहोवा का नाम भी प्रमुखता से लिया जाने लगा है। पैरवी करने के लिए संकल्प समिति के नेतृत्व में 11 कमेटियाें का भी गठन किया गया है। ये कमेटियां पिहोवा को जिला बनाने की शर्तें पूरी करने के लिए खाका तैयार करने में जुट गई हैं।
विज्ञापन

संकल्प समिति में युधिष्ठिर बहल को पैटर्न, डाॅ. सुदर्शन चुघ को संयोजक, रामधारी शर्मा को सह संयोजक, नगर पालिका अध्यक्ष आशीष चक्रपाणि को अध्यक्ष और सुरेंद्र ढीगंरा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस बारे में बुधवार को अहम बैठक भी की गई। समिति के संयोजक डॉ. सुदर्शन चुघ ने बताया कि इस काम में तेजी लाने के लिए 11 कमेटियों का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी से संपर्क करने वाली कमेटी में डाॅ. सुदर्शन चुघ, रामधारी शर्मा, सतीश सैनी, एसडी मुरार शामिल होंगे। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से युधिष्ठिर बहल, जगदीश तनेजा, तरनजीत वडैच, गोल्डी खैहरा की कमेटी मिलेगी। मंत्री कृष्ण लाल पंवार को आशीष चक्रपाणि, प्रदीप सैनी, सुरेंद्र ढीगंरा, सुशील राणा की कमेटी मिलेगी। मंत्री महिपाल ढांडा को जेपी माहवारी, सचिन थाना व सुखबीर की कमेटी मिलेगी। मंत्री श्याम सिंह राणा को डाॅ. अवनीत, बलबीर राणा, प्रदीप शर्मा, राजबीर, रघुबीर सिंह मोरथली की कमेटी मिलेगी। मंत्री विपुल गोयल को नवीन गर्ग, डाॅ. राजेंद्र मगंला, प्रिंस मंगला, तरनजीत वडैच, काबुल सिंह मिलकर ज्ञापन देंगे। सांसद नवीन जिंदल को जगत सिंह, रामधारी शर्मा, सुशील गर्ग की कमेटी मिलेगी।
विज्ञापन

कैथल के पास दो लाख 31 हजार हेक्टेयर एरिया : डॉ. सुदर्शन चुघ ने बताया कि कैथल के पास पहले से ही दो लाख 31 हजार हेक्टेयर जगह है। यदि उसका कुछ एरिया इस ओर कर दिया जाए तो उसे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कमेटी प्रत्येक गांव में जाकर पंचायतों से प्रस्ताव लेगी। इसके बाद इन प्रस्तावों को सरकार के पास भेजा जाएगा।

पिहोवा। बैठक को संबोधित करते नगरपालिका अध्यक्ष आशीष चक्रपाणि। विज्ञप्ति

पिहोवा। बैठक को संबोधित करते नगरपालिका अध्यक्ष आशीष चक्रपाणि। विज्ञप्ति- फोटो : credit

पिहोवा। बैठक को संबोधित करते नगरपालिका अध्यक्ष आशीष चक्रपाणि। विज्ञप्ति

पिहोवा। बैठक को संबोधित करते नगरपालिका अध्यक्ष आशीष चक्रपाणि। विज्ञप्ति- फोटो : credit

पिहोवा। बैठक को संबोधित करते नगरपालिका अध्यक्ष आशीष चक्रपाणि। विज्ञप्ति

पिहोवा। बैठक को संबोधित करते नगरपालिका अध्यक्ष आशीष चक्रपाणि। विज्ञप्ति- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed