फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The craze of Geeta Mahotsav is visible in foreign countries also through social media.

Kurukshetra News: सोशल मीडिया से विदेशों में भी दिख रहा गीता महोत्सव का क्रेज

Sun, 17 Dec 2023 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 17 Dec 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
The craze of Geeta Mahotsav is visible in foreign countries also through social media.
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में अब तक देश-विदेश से न सिर्फ लाखों लोग धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंच चुके हैं, बल्कि सोशल मीडिया से भी इसका लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन

महोत्सव में सरस, क्राफ्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और प्रशासन की सोशल साइट्स पर अब तक 25 लाख लोग देख चुके हैं। इसमें फेसबुक के 18 लाख 50 हजार और इंस्टाग्राम पर लगभग छह लाख लोग शामिल हैं। वहीं महोत्सव की वेब साइट पर अपलोड वीडियो को एक लाख 80 हजार लोगों ने अपने व्यूज दिए हैं। देश के विभिन्न राज्यों से पांच लाख 35 हजार 350, अमेरिका से 95 हजार 992, कनाडा से 16 हजार 244 लोगों ने प्रशासन की साइट पर हिट किया है।
विज्ञापन


नगराधीश हरप्रीत कौर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव अब देश दुनिया में अलग पहचान बना चुका है। इस महोत्सव का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। महोत्सव के तमाम कार्यक्रमों को देश-विदेश तक पहुंचाने के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और प्रशासन ने सोशल प्लेटफार्म का बखूबी प्रयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन देशों के पर्यटकों ने साइट पर किया हिट
भारत के पांच लाख 35 हजार 350, अमेरिका से 95 हजार 992, कनाडा के 16 हजार 244, पौलेंड के 2743, ऑस्ट्रेलिया के 1373, इंडोनेशिया के 1520, जापान के 1361, फ्रांस के 1005, इग्लैंड के 597, फिलीपींस के 791 सहित मोरोको, जर्मनी, होंगकोंग, आयरलैंंड, मलेशिया व रसिया के लोगों ने भी महोत्सव की वेबसाइट पर हिट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed