फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The country's economic growth will accelerate startup : VC

देश के आर्थिक विकास को गति देगा स्टार्टअप : कुलपति

Sat, 27 Feb 2016 01:31 AM IST
The country's economic growth will accelerate startup : VC
The country's economic growth will accelerate startup : VC Updated Sat, 27 Feb 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
The country's economic growth will accelerate startup : VC

केयू के कार्यवाहक कुलपति हरदीप कुमार ने कहा है कि देश के विकास को गति देने के लिए स्टार्टअप जैसे कार्यक्रम जरूरी हैं। ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से युवाओं को रोजगार के नए मॉडल तो मिलेंगे ही साथ  ही वे भविष्य में दूसरे के लिए भी रोजगार स्थापित कर सकेंगे। 

विज्ञापन

वे शुक्रवार  को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के सीनेट हॉल में एक्सीलेटर चैम्बर्स ऑफ कामर्स के सहयोग से स्टार्टअप वीक एंड फार वूमेन तीन दिवसीय कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। 

उन्होंने कहा कि  भारत सरकार के मैक इन इंडिया कार्यक्रम के अन्र्तगत हैपनिंग हरियाणा का उद्देश्य पूरा करने के लिए हमारे विद्यार्थियों में बहुत सारी उर्जा है। आज  देश के 35 करोड़ युवा स्टार्टअप वीक एंड फार वूमैन कार्यक्रमों से प्रशिक्षण लेकर हरियाणा को उद्योग हब बना सकते हैं। 

विज्ञापन

एसएसीसी के निदेशक और कुलपति हरदीप कुमार ने उपस्थित  छात्राओं के साथ मशाल जलाकर कार्यक्रम का आगाज किया।इस मौके पर  एसएसीसी के फांउडर मनीपाल धारीवाल में स्टार्टअप की शुरूआत से लेकर अब तक की कार्यप्रणाली को विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक प्रो. सुनील  ढींगड़ा ने कहा कि इस दूसरे चरण में पहले से चयनित युवा अपने आईडिया को तीन दिवसीय सेमीनार के माध्यम से प्रतिभा में निखार लाने का कार्य करेंगे। इस  मौके पर समीर वालिया, कुलपति के ओएसडी पकंज गुप्ता, डॉ संजीव आहूजा, डॉ.  पवन दिवान, विजय गर्ग, प्रणय जैन, सीमा, कर्मबीर, पूनम, हरिकेश पपोसा आदि  मौजूद थे।


स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया योजनाओं से निवेश बढे़गा : हरदीप

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के कुलपति हरदीप कुमार ने कहा है कि सरकार द्वारा चलाई स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, मैक इन  इंडिया इत्यादि योजनाओं से भारत में निवेश बढ़ेगा। 


भारत में निवेश बढ़ने से युवाओं के लिए रोजगार पैदा होंगे और देश की आर्थिक रफ्तार तेज होगी। वे शुक्रवार को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के वाणिज्य विभाग द्वारा स्मार्ट भारत-दी बिजनेस विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में बोल रहे थे। केयू तथा महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति प्रो. आरपी हुड्डा ने कहा कि स्मार्ट भारत के निर्माण के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं।


 भारत को स्मार्ट बनाते समय आम आदमी का ध्यान अवश्य रखा जाना चाहिए। सेमिनार में दिल्ली यूनिवर्सिटी से प्रो. मुनीष कुमार, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से प्रो. मंजीत सिंह तथा आशुतोष भारद्वाज ने अपने व्याख्यानों  द्वारा आज के संदर्भ में हो रहे अवसर तथा उनसे लाभ प्रापत करने के लिए अपने आप को तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया। सेमिनार में पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रो. संजय कौशिक, महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से प्रो. राजपाल, दीनबंधु छोटूराम यूनिवर्सिटी मुरथल से प्रो. राजबीर ने विभिन्न  सत्रों का संचालन किया। 


इस अवसर पर विभाग के प्रो. अजय सुनेजा, प्रो. तेजेन्द्र शर्मा, प्रो. महाबीर सिंह, डॉ. सुभाषचंद, रश्मि, विभाग के शोधार्थी तथा विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed