फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The corporation will disconnect the connection of consumers included in the defaulter list after August 31

Kurukshetra News: निगम डिफाल्टर सूची में शामिल उपभोक्ताओं के 31 अगस्त के बाद काटेगा कनेक्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The corporation will disconnect the connection of consumers included in the defaulter list after August 31
कुरुक्षेत्र। सरचार्ज माफी योजना का बिजली निगम से डिफाल्टर चल रहे उपभोक्ता लाभ उठा रहे है। योजना के तहत अभी तक छह हजार डिफाल्टर डिफाल्टरी तोड़ चुके हैं, इससे निगम की छह करोड़ की रिकवरी हुई है। उपभोक्ता 50 दिन और योजना का लाभ उठा सकते हैं, इसके बाद निगम कनेक्शन काटो अभियान चलाएगा, जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ेगा। 31 अगस्त तक उपभोक्ता निगम में जाकर अपनी डिफाल्टरी तोड़ सकते हैं। योजना के तहत बिजली बिलों पर लगने वाला अतिरिक्त सरचार्ज माफ किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं के भारी भरकम बिल की राशि कम हो रही है। जिले में ढाई लाख बिजली उपभोक्ता है, इनमें से 24 हजार उपभोक्ता डिफाल्टर सूची में शामिल हैं, जिन पर निगम का करीब 25 करोड़ का बिल बकाया है।
विज्ञापन


नौ मई तक के डिफाल्टर ही योजना में शामिल
निगम के रिकाॅर्ड में जो उपभोक्ता नौ मई 2025 तक डिफाल्टर सूची में हैं। वे इस योजना का लाभ ले सकते हैं। योजना के अंतर्गत घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं का शत प्रतिशत सरचार्ज माफ किया गया है। यदि ये उपभोक्ता अपना पूरा बकाया एकमुश्त जमा करते हैं तो उन्हें 10 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी। घरेलू उपभोक्ता पूर्ण मूल राशि आठ मासिक चार द्वि मासिक किस्तों में व कृषि उपभोक्ता तीन किस्तों (जोकि एक वर्ष में पूरी होगी) में भी भुगतान कर सकते हैं। सरकारी संस्थाएं, नगर निगम, ग्राम पंचायतें योजना का लाभ लेकर एकमुश्त भुगतान करने पर शत प्रतिशत सरचार्ज माफ करवा सकती हैं। इतना ही नहीं औद्योगिक व अन्य उपभोक्ताओं को एकमुश्त भुगतान करने पर 50 प्रतिशत सरचार्ज माफी का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


31 अगस्त के बाद काटेंगे कनेक्शन : जिंदल
बिजली निगम एसई मदन गोपाल जिंदल का कहना है कि निगम ने डिफाल्टर उपभोक्ता के लिए सरचार्ज माफी योजना चलाई हुई है। उपभोक्ता बिना सरचार्ज के बिल भर सकते हैं। उपभोक्ता डिफाल्टरी तोड़ने में रुचि भी दिखा रहे हैं। 31 अगस्त के बाद डिफाल्टर उपभोक्ताओं के निगम कनेक्शन काटेगा, जिन्हें पूरा बिल भरने के बाद ही जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed