{"_id":"676cc1f6194aedb12302cd01","slug":"the-coordination-between-ancient-education-system-and-new-education-policy-is-very-commendable-nagar-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-128985-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरातन शिक्षा पद्धति तथा नवीन शिक्षा नीति का तालमेल बहुत ही सराहनीय : नागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरातन शिक्षा पद्धति तथा नवीन शिक्षा नीति का तालमेल बहुत ही सराहनीय : नागर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीमद्भागवदगीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव झंकार का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि राज्य मंत्री राजेश नागर रहे और मुख्य वक्ता संगठन मंत्री विद्या भारती उत्तर क्षेत्र विजय नड्डा, विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता सुभाष कलसाना तथा केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंघल रहे। अतिथियों द्वारा विद्यालय में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और साथ-साथ कोच गौरव के नेतृत्व में मलखंभ करते हुए छात्रों के अदम्य साहस, अनुशासन और एकाग्रता ने सभी का मन मोह लिया। छात्रों द्वारा किए गए शारीरिक प्रदर्शन व सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी आगंतुक अतिथियों को करतल ध्वनि की गई। महाभारत काल की पुरातत्व वस्तुओं तथा ग्रामीण दृश्य की झांकियां ने सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।
मुख्य अतिथि खाद्य आपूर्ति विभाग के राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि मैंने अपने जीवन में पहली बार ऐसा विद्यालय देखा है जहां पर शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का बेजोड़ तालमेल है। गुरुकुल और आश्रमों की पुरातन शिक्षा पद्धति तथा नवीन शिक्षा नीति का तालमेल बहुत ही सराहनीय है। यहां के पुरातन छात्रों की सूची तथा उनके पदों की योग्यता को देखकर और उनके द्वारा विद्यालय में दिए गए सहयोग को देखकर मैं बहुत ही प्रसन्न हुआ। यहां के योग्य निष्ठावान और समर्पित आचार्य को देखकर मुझे अब बहुत ही विश्वास के साथ कहना पड़ रहा है कि यह विद्यालय अपनी पुरातन उपलब्धियां को और अधिक साकार करेगा। विद्यालय कुरुक्षेत्र के ही नहीं बल्कि लाजपत छात्रावास के माध्यम से देश के सभी नागरिकों का उत्थान करने के लिए कटिबंध है यह बहुत ही खुशी का विषय है।
मुख्य वक्ता विजय नड्डा, संगठन मंत्री विद्या भारती उत्तर क्षेत्र ने बताया कि यह विद्यालय विद्या भारती के एक अति प्राचीन और गौरव का प्रतीक रहा है यहां के छात्रों ने आईएएस,आईआईटी,मेडिकल क्षेत्र तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं को तैयार किया है। जिन्होंने अपने प्रदेश के नहीं बल्कि संपूर्ण देश और विदेशों में जाकर भी अपने इस विद्यालय ,जिला, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय में उत्तम शैक्षणिक उपलब्धियां को प्राप्त करने के साथ शारीरिक शिक्षा के लिए शूटिंग, घुडसवारी, मलखंभ, लॉन टेनिस ग्राउंड, फुटबॉल तथा सतत योगाभ्यास जैसी गतिविधियों का प्रारंभ किया है। समाज सेवा के लिए एनसीसी एयरविंग, आर्मी, राष्ट्रीय सेवा योजना के साथ-साथ गतिविधियां भी प्रारंभ कर दी है। प्राचार्य अनिल मदान ने विद्यालय की उपलब्धियां बताईं। इस मौके पर अध्यक्ष महेंद्र सिंगला, कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, उपाध्यक्ष अशोक रोशा, प्रबंधक वीरेंद्र वालिया, कोषाध्यक्ष रमेश गुलाटी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू- फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन