फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The contract of mess of KU Ranbir Hostel has been cancelled

Kurukshetra News: कुवि रणबीर हॉस्टल की मेस का ठेका रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
The contract of mess of KU Ranbir Hostel has been cancelled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रणबीर हॉस्टल की मेस में खाने की गुणवत्ता पर गुस्साए छात्रों ने बुधवार देर रात जमकर प्रदर्शन किया और ठेकेदार का ठेका रद्द करने की मांग उठाई थी। छात्र लंबे समय से खराब भोजन और अस्वच्छता से नाराज चल रहे थे और प्रशासन को अवगत करा चुके थे, लेकिन कार्रवाई न होने पर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा था और उन्होंने मेस पर ताला जड़ दिया था। छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया और विश्वविद्यालय प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की।

वीरवार सुबह छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल चीफ वार्डन प्रो. जसबीर ढांडा से मिला और उन्हें मेस की बदहाल स्थिति से अवगत कराया। छात्रों की बात को गंभीरता से लेते हुए प्रो. ढांडा ने मौजूदा ठेकेदार का ठेका तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों के स्वास्थ्य और भोजन की गुणवत्ता को सर्वोपरि रखते हुए यह कदम उठाया गया है। नया ठेका एक जिम्मेदार और अनुभवी ठेकेदार को सौंपा गया है, जो गुणवत्तापूर्ण और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले भी मेस में भोजन की गुणवत्ता के बारे में कई बार शिकायतें आई थीं। इन पर ठेकेदार को चेतावनी दी गई थी लेकिन सुधार न होने के कारण अंततः ठेका रद्द करना पड़ा। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि अब उन्हें बेहतर भोजन मिलेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी आश्वासन दिया है कि भविष्य में मेस की नियमित निगरानी की जाएगी ताकि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed