फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The construction of an underground drain in Rai Market has been stuck on the portal for two and a half months.

Kurukshetra News: ढाई माह से पोर्टल पर अटका राय मार्केट में भूमिगत नाले के निर्माण का काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
The construction of an underground drain in Rai Market has been stuck on the portal for two and a half months.
अंबाला। छावनी के निवासियों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए कहीं वार्ड स्तर पर गलियों व नालियों तो कहीं सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है, बावजूद इसके राय मार्केट के दुकानदारों के विकास से जुड़ी परियोजना पर ग्रहण लगा हुआ है। यह परियोजना है छावनी की राय मार्केट में गंदे नाले की जगह भूमिगत पाइप डालने का काम जोकि विभाग के पोर्टल पर लगभग ढाई माह से मान्यता के लिए पड़ा है।
विज्ञापन

गंदगी से मुहाल जीवन
राय मार्केट और इंदिरा पार्क के साथ बनी दोपहिया मार्केट के मध्य स्थित नाले की हालत बद से बदतर हो गई है। साफ-सफाई के नाम पर यहां गंदगी का आलम है, रही-सही कसर गंदा व बदबूदार पानी पूरा कर रहा है। इस संबंध में कई बार नगर परिषद में जाकर शिकायत दी गई कि या तो भूमिगत पाइप लाइन डाल दी जाए या फिर नाले की सफाई हो जाए, लेकिन दोनों में से एक भी कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन

24 लाख से तैयार की थी योजना
राय मार्केट के पीछे खुले नाले को भूमिगत पाइप डालकर सुविधाजनक बनाने की योजना कैबिनेट मंत्री अनिल विज के निर्देश पर तैयार की गई थी क्योंकि राय मार्केट एसोसिएशन से हरप्रीत सिंह बब्बर सहित अन्य दुकानदारों ने गुहार लगाई थी कि गंदगी के कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है। इसके बाद नगर परिषद ने भूमिगत पाइप लाइन डालने के लिए लगभग 24 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया था जोकि पूरी प्रक्रिया होने के बाद 15 अक्तूबर से विभागीय पोर्टल पर मान्यता के लिए अटका है जबकि इस नाले से जुड़ी निविदा के संबंध में कैबिनेट मंत्री को जानकारी दी गई थी कि काम जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बदबू से बढ़ी परेशानी
राय मार्केट के दुकानदार विशाल ने बताया कि नाले की हालत काफी खराब हो गई है। बदबू से पूरा दिन जूझना पड़ता है। नाले की सफाई को लेकर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई, अब तो हालत काफी खराब हो गए हैं।
--
नाले की सफाई हो जाए, तब भी कुछ सुधार हो जाए, लेकिन न तो नाले से गंदगी निकाली जा रही है और न ही गाद। इस कारण गंदा पानी जमा हुआ है। नाले के निर्माण से खुशी हुई थी, लेकिन कब होगा, इसकी भी जानकारी नहीं है।

नरेंद्र कुमार।
---
वर्जन
राय मार्केट के नाले की जानकारी कनिष्ठ अभियंता से ली गई है। जानकारी मिली है कि यह विभागीय अधिकारी के पोर्टल पर लंबित है। इस संबंध में उनसे मंत्रणा की जाएगी और इस नाले से जुड़ी निविदा को जल्द जारी करवाया जाएगा।
- स्वर्ण कौर, अध्यक्ष नप, सदर अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed