फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The congregation of Gurdwara Baba Deep Singh, Fauji Chowk gave a grand welcome to the Prabhat Pheri.

Kurukshetra News: गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह, फौजी चौक की संगत ने किया प्रभातफेरी का भव्य स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The congregation of Gurdwara Baba Deep Singh, Fauji Chowk gave a grand welcome to the Prabhat Pheri.
शाहाबाद। प्रभातफेरी पहुचने के बाद गुरुद्वारा साहिब में सजा दीवान। विज्ञप्ति
शाहाबाद। चौथे पातशाह श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश गुरुपर्व को समर्पित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री मस्तगढ़ साहिब से निकाली जा रही प्रभातफेरियों की शृंखला में वीरवार की प्रभातफेरी गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह जी, फौजी चौंक पर पहुंची। श्री निशान साहिब जी की छत्रछाया में सुसज्जित प्रभातफेरी का स्वागत संगत ने पुष्पवर्षा से साथ और धन-धन रामदास गुर की स्वर लहरियों से किया।
विज्ञापन


हजूरी रागी जत्था भाई तेज सिंह ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इसके बाद हेड ग्रंथि ज्ञानी गुरप्रीत सिंह ने गुरु इतिहास से संगत को जोड़ा और अंत में बाणी गुरु श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी महाराज के समक्ष सरबत के भले की अरदास की। मैनेजर नरिंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी, मोहल्ला माजरी में पहुंचेगी और शनिवार को अंतिम प्रभातफेरी का आयोजन ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री मस्तगढ़ साहिब में होगा। मैनेजर ने बताया कि 17 अक्तूबर को ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री मस्तगढ़ साहिब में श्री गुरु रामदास जी महाराज के गुरुपर्व को समर्पित महान गुरमत संगम होगा जिसमें चंडीगढ़ से ढाढी जत्था भाई हरप्रीत सिंह और दिल्ली से कथावाचक ज्ञानी बचितर सिंह संगत को गुरु इतिहास से जोड़ेंगे।

शाहाबाद। प्रभातफेरी पहुचने के बाद गुरुद्वारा साहिब में सजा दीवान। विज्ञप्ति

शाहाबाद। प्रभातफेरी पहुचने के बाद गुरुद्वारा साहिब में सजा दीवान। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed