फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The confluence of art, culture and spirituality will be seen in the International Geeta Mahotsav being celebrated in Australia.

Kurukshetra News: ऑस्ट्रेलिया में मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में नजर आएगा कला, संस्कृति और आध्यात्मिकता का संगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
The confluence of art, culture and spirituality will be seen in the International Geeta Mahotsav being celebrated in Australia.
कुरुक्षेत्र।आस्ट्रेलिया सिडनी में केडीबी की तरफ से आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में चित्र
कुरुक्षेत्र। मॉरीशस, इंग्लैंड और कनाडा के बाद अब ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में कला, संस्कृति और आध्यात्मिकता का संगम दिखाई देगा, जिसके साथ ही पवित्र ग्रंथ गीता का संदेश भी दुनिया भर में पहुंचेगा। इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव ऑस्ट्रेलिया में मनाया जा रहा है, जहां 28 से 30 अप्रैल तक मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा। महोत्सव के आयोजन को सफल बनाने के लिए एक दल ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में पहुंच चुका है, जिनमें गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के निवर्तमान सचिव मदन मोहन छाबड़ा, केडीबी पूर्व सदस्य विजय नरूला शामिल है।
विज्ञापन

महोत्सव की तैयारी का जायजा गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने 23 अप्रैल को लिया। उन्होंने विभिन्न संस्थाओं और गणमान्य लोगों के साथ बैठक भी की। इसके साथ ही महोत्सव की गतिविधियों का आगाज ऑस्ट्रेलिया में युवा पीढ़ी से किया गया है। इस युवा पीढ़ी ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और हरियाणा एसोसिएशन ऑस्ट्रेलिया के तत्वावधान में सिडनी में पेंटिंग एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में लगभग 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया है।
विज्ञापन


इस मौके पर छाबड़ा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव भगवद्गीता के कालातीत ज्ञान का एक भव्य उत्सव है। यह आयोजन गीता के आध्यात्मिक संदेश का जश्न मनाने के लिए सभी क्षेत्रों के लोगों को एक साथ लाता है। यह कार्यक्रम सिडनी में 28 से 30 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव में कला, संस्कृति और आध्यात्मिकता को एक मंच पर देखा जा सकेगा। इस वर्ष ऑस्ट्रेलिया में हरियाणा एसोसिएशन और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा संयुक्त रूप से सेवा ऑस्ट्रेलिया, हिंदू काउंसिल ऑफ ऑस्ट्रेलिया, इस्कॉन, बीएपीएस, एचओटीए और अन्य संगठनों के सहयोग से यह महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 23 अप्रैल को बड़े पैमाने पर चित्रकला, गीता पाठ, निबंध लेखन और रंग भरने की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को भागीदारी प्रमाणपत्र और पुरस्कार 29 अप्रैल को सिडनी में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी के अवसर पर प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम संयोजक और ऑस्ट्रेलिया में हरियाणा एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवा सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव श्रीमद्भगवद् गीता के आध्यात्मिक ज्ञान का एक अविस्मरणीय उत्सव होने का एहसास करवाएगा। इस गीता जयंती महोत्सव में होने वाली प्रतियोगिताओं, संगोष्ठियों, गीता सद्भावना यात्रा और संघीय और राज्य संसदों में गीता की सुविधा, हर किसी के लिए आनंद लेने और सीखने के नए अवसर प्रदान करेगी।

कुरुक्षेत्र।आस्ट्रेलिया सिडनी में केडीबी की तरफ से आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव  में चित्र

कुरुक्षेत्र।आस्ट्रेलिया सिडनी में केडीबी की तरफ से आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में चित्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed