{"_id":"64d7e7f5a59cfde9b40115f4","slug":"the-committee-will-give-12-thousand-rupees-scholarship-to-the-workers-earning-up-to-two-lakhs-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-2901-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दो लाख तक आमदनी वाले कर्मियों को कमेटी देगी 12 हजार रुपये स्कॉलरशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दो लाख तक आमदनी वाले कर्मियों को कमेटी देगी 12 हजार रुपये स्कॉलरशिप
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने कर्मचारियों के हित में बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत सिख शिक्षण और अन्य संस्थानों में कार्यरत जिन कर्मचारियों की आमदनी सालाना दो लाख रुपये से कम है, उनके बच्चों को कमेटी 12 हजार रुपये तक स्कॉलरशिप देगी। अभी तक 350 ऐसे बच्चों का खाका कमेटी के पास पहुंच चुका है, फिलहाल प्रक्रिया जारी है।
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान महंत कर्मजीत सिंह ने शनिवार को कमेटी मुख्यालय में कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कर्मियों की समस्याओं को सुना और फिर कर्मचारी हित में किए जाने वाले कार्यों का उल्लेख किया। यही नहीं कमेटी प्रधान ने प्रबंधन को और भी बेहतर बनाने एवं कर्मचारी हित में सुझाव भी लिए। उन्होंंने कहा कि कर्मचारियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मुहैया करवाने तथा हर संभव लाभ देने के लिए हरियाणा कमेटी कृत संकल्प है। निकट भविष्य में इसके बेहतर परिणाम भी देखने को मिलेंगे। इस दौरान बाबा कर्मजीत सिंह ने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से करें। उन्होंने पूरे स्टाफ से बाढ़ प्रभावित किसानों की सहायता के लिए हरियाणा कमेटी द्वारा धान की पनीरी मुहैया करवाने में किसान भाइयों का मार्गदर्शन करने के निर्देश भी दिए। बैठक में सदस्य गुरबख्श सिंह, कंवलजीत सिंह अजराना, जसविंदर सिंह दीनपुर, सरबजीत सिंह जमू, हरप्रीत सिंह, मुखत्यार सिंह, राजपाल सिंह, सतपाल सिंह, अमरिंदर सिंह, गुरमिंदर सिंह, जज सिंह आदि मौजूद रहे।
एचएसजीएमसी की ओर से किसानों को निशुल्क पनीरी वितरण शुरू
एचएसजीएमसी प्रधान कर्मजीत सिंह ने कहा कि बाढ़ की वजह से जिन किसान भाइयों की फसल बर्बाद हुई है, उन्हें हरियाणा कमेटी द्वारा निशुल्क धान की पनीरी दी जा रही है। इसके लिए किसान गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जींद और गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब धमतान साहिब के मैनेजरों से संपर्क कर सकते हैं। पनीरी वितरण का कार्य आज से शुरू कर दिया गया है, जिसके लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।