फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The coldness decreased, the hustle and bustle returned

Kurukshetra News: कम हुई ठंडक, लौटी चहल-पहल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
The coldness decreased, the hustle and bustle returned
कुरुक्षेत्र। मौसम में आए परिवर्तन के बाद सोमवार को जिलेभर में धूप के साथ बादल भी छाए रहे, जिससे लोगों को धूप व छांव का मिलाजुला एहसास हुआ। वहीं हल्की रफ्तार के साथ शीत लहर ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। जिले में तापमान में आधा डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी से दिन गर्मी का एहसास करा रहें है, तो रातें ठंडी हो रही हैं। इन दिनों बादल छाए रहने के बीच धूप खिल रही है। जिससे लोगों सर्दी से राहत मिल रही है।
विज्ञापन

सर्दी कम रहने से बाजारों में चहल-पहल लौटने लगी है। घरों में बैठे लोग अब पार्कों व सरोवर पर चहलकदमी करते नजर आ रहे हैं। उधर किसान बादलों को देखकर बारिश के अनुमान लगा रहे थे। जिसे मौसम विभाग ने स्पष्ट कर दिया की आने वाले एक हफ्ते तक बारिश के कोई आसार नहीं बन रहें हैं। जिस को लेकर किसान अब अपनी गेंहू की फसल में सिंचाई की जद्दोजहद में लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह ने कहा कि किसान अपनी गेंहू की फसल की देखभाल करते रहें और समय पर पानी देते रहें। क्योंकि इस बादलवाही के मौसम में गेहूं की फसल में तेला चेपा जैसे रोगों के फैलने का खतरा रहता हैं। समय-समय पर फसल को इन बीमारियों से बचने के लिए कीटनाशक दवा का छिड़काव करते रहें।

बदलते मौसम में स्वास्थ्य का रखें ख्याल : डॉ कृष्ण कुमार
जिला नागरिक अस्पताल में तैनात फिजिशियन डॉ. कृष्ण कुमार का कहना है कि बदलते मौसम में सबसे ज्यादा बीमारी बढ़ने की संभावना हो जाती है। वर्तमान में भी खांसी, बुखार और जुकाम आदि के मरीजों की संख्या पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही है। खासकर बच्चों की संभाल को लेकर और ज्यादा गंभीरता बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed