{"_id":"6a7b8647cf46bf33460a7694","slug":"the-cms-wife-performed-jalabhishek-at-the-sangameshwar-mahadev-temple-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-159335-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सीएम की पत्नी ने संग्मेश्वर महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सीएम की पत्नी ने संग्मेश्वर महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक
Wed, 12 Aug 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
पिहोवा। श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर अरूणाय में पूजा अर्चना करते हुए राज्य बाल कल्याण परिषद की उ
- फोटो : Social Media
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहोवा। शिवालयों में जहां पवित्र शिवरात्री पर्व पर शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी रही, वहीं वीआईपी पूजन भी दिखाई दिया। मंगलवार को शिवरात्रि पर्व पर मुख्यमंत्री नायब सैनी की पत्नी सुमन सैनी अरूणाय स्थित संग्मेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां उन्होंने पार्टी नेता जयभगवान शर्मा, जिला अध्यक्ष रमेश सैनी व चेयरपर्सन कंवलजीत कौर के साथ पूजा-अर्चना की।
एक दिन पहले सोमवार शाम को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने धर्मनगरी के स्थाणेश्वर महादेव मंदिर में मंत्रोच्चारण के साथ शिव पूजन किया था। सुमन सैनी ने विधिविधान से शिवलिंग का जल, दूध, दही, शहद और बेलपत्र से अभिषेक किया। मंदिर परिसर में ओम नमः शिवाय और बोल बम के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मंदिर परिसर में रुद्राक्ष, पीपल, बरगद और नीम के पौधे लगाए।
सुमन सैनी ने कहा कि शिव जी को वृक्ष और जल दोनों प्रिय हैं, इसलिए सावन में पौधरोपण करना सबसे बड़ा पुण्य है। उन्होंने लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी मंदिर कमेटी और गांव के युवाओं को दी। इस मौके पर मंदिर अरूणाय सेवा दल के प्रमुख प्रबंधक भूषण गौतम, जिला अध्यक्ष रमेश सैनी, अल्पसंख्यक प्रदेशाध्यक्ष अवनीत वड़ैच, मंडल अध्यक्ष बाबूराम, गुलशन कुमार, लाडी पाल आदि मौजूद रहे।