{"_id":"6802b85f529c72f2f60de2b4","slug":"the-city-got-the-gift-of-a-fire-brigade-vehicle-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-134412-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: शहर को मिली फायर ब्रिगेड गाड़ी की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: शहर को मिली फायर ब्रिगेड गाड़ी की सौगात
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ईस्माइलाबाद। शहर व क्षेत्रवासियों की मांग पर सामुदायिक केंद्र में अस्थायी फायर ब्रिगेड कार्यालय बनाया गया है। कार्यालय का शुभारंभ पिहोवा एसडीएम कपिल शर्मा व भाजपा के प्रत्याशी रहे जय भगवान शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
डीडी शर्मा ने कहा कि शहर व क्षेत्र के लोग लंबे से समय से शहर में दमकल की गाड़ी खड़ी करने की मांग कर रहे थे। सीजन के समय में शहर में जरूरत पड़ने पर पिहोवा, कुरुक्षेत्र व अंबाला से गाड़ी मंगवानी पड़ती थी, जिससे दुर्घटना होने पर खासा नुकसान हो जाता था। शहर में फायर ब्रिगेड की सौगात मिलने से शहर के साथ आसपास के करीब 20 से 30 गांवों को लाभ होगा। फिलहाल के लिए फायर ब्रिगेड के लिए अस्थायी कार्यालय सामुदायिक केंद्र बनाया गया है। शहर में जल्द ही फायर ब्रिगेड के लिए स्थायी कार्यालय भी बना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता शहर व क्षेत्रवासियों के लिए मूलभूत सुविधाओं को मुहैया करवाना है। जल्द ही शहर के लिए अन्य सुविधाओं को भी पूरा करने का काम किया जाएगा। इस मौके पर नगरपालिका सचिव प्रिंस, मनीष, सतीश कौशल आदि मौजूद रहे।