फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The city council meeting will be held again today under tight police security

Kurukshetra News: पुलिस के कड़े पहरे में आज फिर होगी नगर परिषद की बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
The city council meeting will be held again today under tight police security
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पुलिस के कड़े पहरे में नगर परिषद की आज मंगलवार को फिर बैठक होगी, जिस पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई है। बैठक के दौरान विधायक अशोक अरोड़ा व पार्षद प्रतिनिधियों के जारी विवाद के बीच इस बैठक में कौन-कौन शामिल हो सकेगा, इस बार यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं किया गया है लेकिन किसी भी हालात से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहेगा तो अन्य प्रबंध भी किए जाएंगे। बैठक में चेयरपर्सन के विशेष अधिकार के चलते सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे, जो शहर के विकास के प्रति अपने सुझाव देंगे। बैठक में वित्त समिति बनाए जाना मुख्य एजेंडा होगा तो विकास कार्यों पर भी चर्चा हो सकती है। वहीं बैठक के लिए पार्षद भी पिछले 10 दिन से अपनी-अपनी तैयारी में लगे हैं।
23 मई की जिस बैठक में विवाद हुआ, उसके एजेंडा पत्र में ही पार्षद प्रतिनिधियों व मीडिया के लिए अनुमति न होना स्पष्ट किया गया था। उधर विवाद के बाद चर्चा में आए पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र शर्मा निंदी का कहना है कि इस बार बैठक में बैठने को लेकर क्या हालात रहेंगे, यह मौके पर ही पता चलेगा।
विज्ञापन

आगे नहीं बढ़ पाई पुलिस जांच : 23 मई को हुई बैठक में पार्षद प्रतिनिधियों के मौजूद होने पर हुआ विवाद पुलिस के साथ-साथ विधानसभा व मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंच चुका है। विधानसभा की ओर से इसके लिए एक कमेटी बनाई हुई है तो वहीं पुलिस विभाग की ओर से डीएसपी ओमप्रकाश को जांच का जिम्मा सौंपा हुआ है। इसके बावजूद जांच व कार्रवाई आज तक एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पाई है। पुलिस के अधिकारी भी इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed