{"_id":"69dc029a11f7bb92ff046f42","slug":"the-chief-minister-will-inaugurate-the-baisakhi-festival-today-by-flying-a-six-foot-kite-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-153165-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: छह फीट की पतंग उड़ाकर मुख्यमंत्री आज करेंगे बैसाखी महोत्सव का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: छह फीट की पतंग उड़ाकर मुख्यमंत्री आज करेंगे बैसाखी महोत्सव का शुभारंभ
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केडीबी मेला ग्राउंड में बैसाखी महोत्सव पर लगाया गया स्टैज। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। बैसाखी महोत्सव में सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी छह फीट की रंग-बिरंगी पतंग उड़ाकर परंपरागत संस्कृति का निर्वहन करते हुए महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। पतंगबाजी के मुकाबलों के साथ यहां ड्रोन शो व हरियाणा सांस्कृतिक विरासत मंच भी खास आकर्षण का केंद्र रहेगा। महोत्सव की व्यवस्थाओं व प्रबंधों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारियों ने केडीबी मेला ग्राउंड का निरीक्षण किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री महोत्सव में लगाए जाने वाले लगभग स्टॉलों का अवलोकन करेंगे। इसके बाद बैसाखी के मौके पर पतंग उड़ाने के लिए बनाए गए विशेष स्टॉल का अवलोकन करने के साथ-साथ पतंग भी उड़ाएंगे। मुख्यमंत्री सिख सांस्कृतिक धरोहर प्रदर्शनी व हरियाणा की विकासात्मक योजना पर आधारित अवलोकन करेंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा कुश्ती दंगल, सर्कल कबड्डी, हरियाणवी स्टाइल पगड़ी, दस्तारबंदी, गतका सहित हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत व ग्रामीण परिवेश पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे। यह महोत्सव अपने आप में एक अनूठा महोत्सव होगा। इस महोत्सव के एक मंच पर हरियाणा व पंजाब की सांस्कृतिक विरासत के झरोखों से आत्मसात करने का अवसर मिल रहा है। उपायुक्त ने बताया कि शाम सात बजे प्रसिद्ध कलाकार लखविंद्र वडाली मुख्य मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे, 14 अप्रैल को मुख्य मंच पर शाम सात बजे प्रसिद्ध कलाकार कुलविंद्र बिल्ला की प्रस्तुति होगी। इस सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समापन समारोह में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
गेहूं निकालने से लेकर लस्सी बनाने तक के होंगे मुकाबले
बैसाखी महोत्सव 2026 में प्रदर्शनी के दौरान आमजन को दिखाया जाएगा कि कैसे गेहूं निकाला जाता है और उसकी बारीकियों के बारे में विस्तार से विशेषज्ञों की ओर से जानकारी दी जाएगी। बैसाखी महोत्सव में लस्सी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी विभिन्न तरीकों से लस्सी बनाएंगे। इस लस्सी प्रतियोगिता में वे शुद्ध व्यंजनों का प्रयोग करेंगे। इसके लिए अलग से कमेटी की ड्यूटी लगाई गई है।