फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The case of snatching two lakh rupees by putting chili in the eye: the bike rider created a drama due to liability

आंख में मिर्ची डाल दो लाख रुपये छीनने का मामला : देनदारी के चलते बाइक सवार ने रचा था ड्रामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
The case of snatching two lakh rupees by putting chili in the eye: the bike rider created a drama due to liability
कुरुक्षेत्र। गांव घमूरखेड़ी के समीप एक बाइक सवार व्यक्ति की आंखों में मिर्ची डालकर दो लाख रुपये छीनने का मामला मनगढ़ंत कहानी निकली। देनदारी के चलते बाइक सवार ने खुद ही ड्रामा रचा था। ग्रामीणों ने घायल को उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस को दिए बयान में उसने कहा कि वह खुद ही बाइक से गिरकर जख्मी हुआ है।
विज्ञापन

एलएनजेपी अस्पताल में उपचाराधीन नरेश कुमार ने पहले बताया था कि वह शनिवार रात करीब नौ बजे अपनी बाइक पर अपने गांव जा रहा था। वह गांव घमूरखेड़ी के समीप पहुंचा तो बाइक पर पीछे से आए तीन युवकों ने उसकी बाइक को लात मारकर गिरा दिया, जिससे वह जख्मी हो गया। वह उठने लगा तो युवकों ने उसकी आंखों में मिर्च झोंक दी। दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और तीसरे युवक ने उसकी पेंट की जेब से दो लाख रुपये निकाल लिए और फरार हो गए। उनके फरार होने के बाद उसने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को थाना केयूके पुलिस उसके बयान दर्ज करने अस्पताल गई तो न केवल उसने अपने बयान दर्ज कराए बल्कि दो लाख रुपये छीनने वाली बात से भी इंकार कर दिया।
विज्ञापन


देनदारी के चलते रचा ड्रामा
थाना केयूके प्रबंधक देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस अस्पताल में नरेश कुमार के बयान दर्ज करने के लिए गई थी। यहां नरेश ने अपने बयान दर्ज नहीं कराए बल्कि देनदारी के चलते खुद ड्रामा रचने की बात पुलिस को बताई। नरेश खुद ही बाइक से गिरकर जख्मी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed