फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The car of the family returning after immersing the bones collided with the car, four died

अस्थियां विसर्जित करके लौट रहे परिवार की गाड़ी सामने से आई कार से टकराई, चार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
The car of the family returning after immersing the bones collided with the car, four died
शाहाबाद थाने में खड़ी क्षतिग्रस्त कार। संवाद - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र-कैथल मार्ग पर गांव कमोदा के पास हरिद्वार में अस्थियां विसर्जित करके लौट रहे परिवार की गाड़ी सामने से आ रही आई-10 कार से टकरा गई। रविवार देर रात हुए हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई और सात लोग जख्मी हो गए। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान आई-10 कार चालक शांति नगर वासी हरिंद्र मलिक (40), शास्त्री मार्केट वासी पिंकी उर्फ महक (39) और टवेरा में सवार गांव खानेवाल जिला पटियाला (पंजाब) वासी सूबे सिंह (65) व बूटा राम (80) के तौर पर हुई है। हादसे में गांव खानेवाल निवासी बाहु देवी, हंसो देवी, बंसा राम, गुरसेवक, खुशदील, बलवीर राम व गाड़ी चालक हंसराज को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

दरअसल बाहु देवी परिजनों के साथ अपनी सास महिंद्रो देवी की अस्थियां विसर्जित करने के लिए हरिद्वार गई थी। उन्होंने हरिद्वार के लिए गांव खांग निवासी हंसराज की टवेरा गाड़ी को किराए पर किया था। हरिद्वार से वह रविवार शाम चार बजे घर के लिए वापस रवाना हुए। गाड़ी हंसराज चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात 11 बजे वह कुरुक्षेत्र-कैथल मार्ग पर स्थित गांव कमोदा के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही आई-10 गाड़ी के साथ सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। आई-10 सवार महिला व पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टवेरा गाड़ी में सवार घायल बच्चों व बुजुर्गों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन गंभीर चोटें आने के कारण सूबे सिंह और बूटा राम की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
मां से अलग रहती थी पिंकी
सविता ने बताया कि उसकी बेटी पिंकी उर्फ महक ऑर्केस्ट्रा में काम करती थी। पिछले दो माह से उसने यह काम छोड़ा हुआ था। तीन साल पहले उसके बेटे टोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। तभी से वह करनाल में किराए के मकान में रह रही है और उसकी बेटी पिंकी कुरुक्षेत्र शास्त्री मार्केट में रह रही थी। बताया कि वह इन दिनों कुरुक्षेत्र में अपनी बेटी के पास आई हुई थी। रविवार शाम को छह-सात बजे उसकी बेटी के पास कॉल आई थी। उसकी बेटी उस व्यक्ति को पहचानती नहीं थी। मैंने उसे उस व्यक्ति के साथ जाने से मना भी किया, लेकिन रात 10 बजे तक वापस आने की बात कहकर चली गई थी। वह देर रात तक बेटी का इंतजार करती रही, लेकिन पुलिस से उसकी बेटी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत की सूचना मिली।
सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल
कुरुक्षेत्र। बेटे को फ्लाइट में बैठाकर दिल्ली से लौट रहे कार सवार दंपती सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। कुरुक्षेत्र-शाहाबाद जीटी रोड पर गांव धंतौड़ी के निकट हुए हादसे में गांव फतेहगढ़ सीकरी जिला कपूरथला (पंजाब) निवासी बलविंद्र कौर की मौत हो गई, जबकि उसका पति पूर्व सैनिक बलदेव सिंह जख्मी हो गया।

पुलिस को सौंपी शिकायत में बलदेव सिंह ने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ अपने बेटे को फ्लाइट में बैठाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट गए थे। वहां से लौटते वक्त जीटी रोड पर गांव धंतौड़ी के निकट सोमवार सुबह साढ़े सात बजे पीछे से आ रहे कार चालक ने टक्कर मार दी, जिसमें उसकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। राहगीरों की मदद से दोनों को आदेश मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। उधर, आरोपी कार चालक भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुरुक्षेत्र। सड़क दुर्घटना में जख्मी हुए लोगों को प्राथमिक उपचार देतीं स्टाफ नर्स।

कुरुक्षेत्र। सड़क दुर्घटना में जख्मी हुए लोगों को प्राथमिक उपचार देतीं स्टाफ नर्स।- फोटो : Kurukshetra

कुरुक्षेत्र। सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति के घाव की सफाई करता कर्मचारी।

कुरुक्षेत्र। सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति के घाव की सफाई करता कर्मचारी।- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed