फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The body was handed over to the family after post-mortem.

Kurukshetra News: पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The body was handed over to the family after post-mortem.
कुरुक्षेत्र। खेड़ी मारकंडा में शनिवार को ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती की मौत के बाद रविवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

मृतका की पहचान करनाल जिले के गोंदर गांव की निवासी रितु के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार रितु एक अन्य युवती के साथ खेड़ी मारकंडा से जा रही थी, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर का पहिया स्कूटी चला रही युवती के ऊपर से गुजर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतका फिलहाल शिक्षा विभाग में ग्रुप डी के पद पर तैनात थी और हाल ही में उसका चयन पटवारी के लिए हुआ था लेकिन अभी ज्वाइन करना बाकी था जिससे परिवार में खुशी का माहौल था। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed