फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The bike was bought with money, the mischievous set fire

Kurukshetra News: पाई-पाई जोड़कर खरीदी थी बाइक, शरारती ने लगा दी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 02:53 AM IST
विज्ञापन
The bike was bought with money, the mischievous set fire
कुरुक्षेत्र। आरोपी द्वारा जलाई गई बाइक।
कुरुक्षेत्र। पुराने बाजार में एक शरारती तत्व ने एक बाइक में आग लगा दी। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शिकायत पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रणजीत सिंह ने बताया कि अपने अपने काम पर आने-जाने के लिए पाई-पाई जोड़कर कर बाइक खरीद थी। इस बाइक को वह अपने कमरे के बाहर ही खड़ा करता था। गत रात वह अपने कमरे में सो रहा था। करीब तीन बजे अचानक उसे बाहर कुछ आवाज सुनाई दी। वह बाहर निकला तो गली में धुआं ही धुआं था। थोड़ा आगे गया तो उसकी बाइक धू-धू करके जल रही थी। उसने कमरे से पानी लेकर आग को बुझाने का प्रयास किया, मगर लगभग उसकी बाइक पूरी ही जल चुकी थी। संवाद
विज्ञापन


पुलिस कर रही जांच
थाना केयूके में कार्यरत जांच अधिकारी हवलदार सुभाष ने बताया कि पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई है। आसपास की दुकानों से सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज में एक युवक बाइक को आग लगाता दिख रहा है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed