{"_id":"68cf10f305858ece8e04aa49","slug":"the-audience-was-moved-by-the-ravana-vedavati-dialogue-and-the-episode-of-shravan-leela-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-142422-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रावण वेदवती संवाद और श्रवण लीला का प्रसंग देख भावविभाेर हुए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रावण वेदवती संवाद और श्रवण लीला का प्रसंग देख भावविभाेर हुए दर्शक
Sun, 21 Sep 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री रामलीला ड्रामाटिक क्लब द्वारा आयोजित रामलीला का उदघाटन करते मुख्यतिथि व अन
- फोटो : पार्टी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। श्री रामलीला ड्रामाटिक क्लब की रामलीला शुक्रवार रात्रि से आरंभ हुई, जोकि एक अक्तूबर तक प्रतिदिन रात्रि 9:15 से 12:15 बजे तक चलेगी। पुराना बस स्टैंड के नज़दीक शहीद मदन लाल ढींगड़ा पार्क में रामलीला के प्रथम दिवस पर कैलाश टक्कर, रावण वेदवती संवाद और श्रवण लीला का मंचन किया गया। इससे पूर्व सीए राकेश ढल ने बतौर मुख्यातिथि रामलीला का विधिवत उद्घाटन किया।
उन्हाेंने कहा कि रामलीला से हमें मानवता और जीवन मूल्यों का अनोखा संदेश देने का कार्य करता है। आज के समय लोगो में दिन-प्रतिदिन नैतिक मूल्यों का पतन देखने को मिल रहा है। यदि आज के समय में हमें सत्य और धर्म को बढ़ावा देना है तो हमें प्रभु श्री राम के पथ पर चलना होगा। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश विद्युत विभाग के अधिकारी श्याम लाल शर्मा ने पर्दा रस्म, व्यवसायी राजेश गोयल ने भगवान श्री राम के चित्र का अनावरण,अखिल भारतीय सारस्वत ब्राह्मण सभा धर्मशाला के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप शर्मा गोल्डी ने ज्योति प्रचंड और डॉ.अनुराग कौशल ने माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
चेयरमैन डाॅ.महेश तनेजा, प्रधान महासचिव बृज लाल सोहल ने बताया कि रामलीला मंचन में प्रधान जितेंद्र ललित ने रावण, कोषाध्यक्ष एवं निर्देशक राजेंद्र गाबा ने नंदीगण, मुकेश अरोड़ा ने शंकर,विनय शर्मा ने मारीच,रणजीत ने वेदवती, भारत तनेजा ने श्रवण कुमार,रमेश सदाना ने दशरथ,सतीश शर्मा ने श्रवण की माता,सुरेश तनेजा ने श्रवण के पिता और मोंटी, दीपक, सक्षम व हार्दिक आदि जूनियर कलाकारों ने दशरथ के दरबारियों का अभिनय किया।
विज्ञापन