फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The attack on mining businessman Sunil Bhatia: The shooters struck a deal with Robin for Rs 10 lakh to shoot the businessman.

खनन कारोबारी सुनील भाटिया पर हमले का मामला : शूटरों ने कारोबारी पर गोली चलाने के लिए रोबिन के साथ 10 लाख में किया था सौदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
The attack on mining businessman Sunil Bhatia: The shooters struck a deal with Robin for Rs 10 lakh to shoot the businessman.
कुरुक्षेत्र। खनन कारोबारी गांव तंगौर वासी सुनील भाटिया पर शूटर अमन व राहुल ने गोली चलाने के लिए आरोपी रोबिन के साथ 10 लाख रुपये में सौदा तय किया था। पीड़ित सुनील पर गोली चलाने के बाद आरोपी अमन और राहुल को आरोपी रोबिन ने 10 लाख रुपये दे दिए थे, जिसमें से पुलिस ने आरोपी अमन व राहुल से 8.50 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी निरीक्षक प्रतीक के मुताबिक जांच में सामने आया है कि आरोपी रोबिन ने वारदात करवाने के लिए तुर्की में बैठे आरोपी को 20 लाख रुपये देने थे, जिनमें से 9.50 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों द्वारा रेकी और वारदात में प्रयोग दो मोटरसाइकिल तथा आरोपियों की दो कार बरामद के अलावा कुल 18 लाख की बरामदगी की है, वहीं गत देर शाम हिरासत से भागने व पुलिस पर हमले के प्रयास के दौरान गोली लगने से घायल हुए मुख्य आरोपी रोबिन उर्फ मोनू वासी पट्टी शहजादपुर व मुख्य शूटर आरोपी अमन वासी बड़ौता जिला करनाल मंगलवार को भी अस्पताल में उपचाराधीन रहे। 31 मई की रात को पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि शाहाबाद के जलेबी पुल के पास अज्ञात हमलावरों द्वारा एक व्यक्ति पर गोली चलाई थी। गोली लगने सुनील भाटिया उर्फ बंटी वासी तंगौर हाल वासी शाहाबाद घायल हुआ था, जिसे पहले शाहाबाद और बाद में मोहाली अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन

गत दो जून को अपराध अन्वेषण शाखा-एक प्रभारी की टीम ने मामले के आरोपी रोबिन उर्फ मोनू वासी पट्टी शहजादपुर सहित आरोपी विजय उर्फ दिग्विजय वासी लक्की कॉलोनी शाहाबाद, अमन व राहुल वासी बड़ौता जिला करनाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश करके विजय को तीन दिन के तथा आरोपी रोबिन, अमन व राहुल को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत आठ जून को अपराध अन्वेषण शाखा की टीम रिमांड अवधि के दौरान आरोपी रोबिन, अमन व राहुल को लेकर असलहा बरामदगी के लिए पिपली बस स्टैंड के पीछे पहुंची थी जहां पर आरोपियों ने वारदात के बाद असलहा छिपाया था। पुलिस टीम जब आरोपियों से असलहा बरामद कर रही थी उसी समय आरोपियों ने उसी असलहा से पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई में आरोपियों पर गोली चलाई थी। दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी थी। मौके से आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई एक देसी पिस्टल बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed