{"_id":"6838b1d63c8f6a2bdb05d3f0","slug":"the-association-expressed-gratitude-for-converting-42-vacant-posts-of-ayurvedic-medical-officer-into-general-category-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-136450-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर के 42 रिक्त पदों काे सामान्य वर्ग में तब्दील करने पर एसोसिएशन ने जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर के 42 रिक्त पदों काे सामान्य वर्ग में तब्दील करने पर एसोसिएशन ने जताया आभार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान अस्पताल। संवाद
कुरुक्षेत्र। आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर के 42 रिक्त पदों को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) से सामान्य वर्ग में परिवर्तित कर योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान करने के निर्णय पर श्री कृष्ण आयुर्वेद वेलफेयर एसोसिएशन ने सरकार का आभार व्यक्त किया है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुरेश शर्मा ने कहा कि जुलाई 2024 में प्रदेश सरकार द्वारा आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर के 805 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। मार्च 2025 तक 529 आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर ने पदभार ग्रहण कर लिया था, जबकि ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 42 पद रिक्त रह गए थे। इन रिक्त पदों को सरकार ने अब सामान्य वर्ग में परिवर्तित कर इन पर नियुक्ति करने का फैसला लिया, जिसके लिए पूरी एसोसिएशन सरकार का आभार व्यक्त करती है।
महासचिव डॉ. पंकज कौशिक ने कहा कि यह निर्णय न केवल योग्यता और न्याय के सिद्धांतों पर आधारित है, बल्कि इससे अनेक अभ्यर्थियों को लंबे समय से प्रतीक्षित रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ है। यह कदम प्रदेश में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार पारदर्शिता और न्याय प्रियता के साथ जनहित में निर्णय लिए जाएंगे। इस निर्णय से आयुर्वेदिक चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत डॉक्टरों और अभ्यर्थियों में खुशी की लहर देखी जा रही है। एसोसिएशन का मानना है कि इस निर्णय से न केवल रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति होगी, बल्कि आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।