फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The assault was to avenge the murder of King, Kurukshetra

मारपीट का बदला लेने के लिए की थी नरेश की हत्या

Fri, 19 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Fri, 19 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
The assault was to avenge the murder of King, Kurukshetra
आरोपियों को पकड़कर ले जाती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
दस दिन पहले शहर के कीर्ति नगर निवासी से लापता हुए नरेश की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। नरेश की हत्या करके शव को खुदबुर्द करने की गरज से नहर में फेंका गया था। उसकी हत्या एक माह पहले हुई मारपीट का बदला लेने के लिए की गई थी। नरेश का शव 17 अगस्त को कलायत में नहर से मिला था। परिजनों के हत्या की आशंका जताने पर पुलिस ने जब जांच की तो हत्या का सारा मामला सामने आ गया। पुलिस ने नरेश की हत्या के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन अभी भी फरार है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


सिटी थाना पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने नरेश की हत्या करना कबूल कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की वजह भी साफ कर दी है। आपसी रंजिश के चलते ही नरेश को मारा गया है। पुलिस के मुताबिक 9 अगस्त को शहर के कीर्ति नगर निवासी कमलेश देवी ने नरेश के लापता होने की सूचना थानेसर सिटी थाने में दी थी। कमलेश देवी ने शिकायत में कहा था कि उसका 23 वर्षीय बेटा नरेश अचानक लापता हो गया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। इसके लिए कृष्णा गेट चौकी के सब इंस्पेक्टर नसीब सिंह और राजकुमार की टीम बनाई गई थी। इधर कलायत पुलिस को नहर में शव मिला।
विज्ञापन


जिसकी पहचान नरेश के रूप में हुई थी। इसके बाद नरेश के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी और 19 जुलाई को हुए मारपीट के एक मामले का भी जिक्र किया था। मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दी गई थी। हालांकि दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। लेकिन परिजनों के आशंका जताने पर पुलिस ने मारपीट के आरोपी रहे कीर्ति नगर निवासी साहिल फौजी कॉलोनी निवासी सूरजसिंह को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी साहिल ने  कबूल किया कि उसने ही सूरज सिंह और तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर नरेश की हत्या की और शव नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत का बदला मौत
पुलिस के मुताबिक साहिल ने नरेश कुमार व उसके साथियों के खिलाफ 19 जुलाई को सिटी थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मारपीट करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था और अदालत में पेश किया था। बाद में नरेश और उसके साथियों की जमानत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक साहिल ने पूछताछ में कबूल किया है कि उसने पुरानी रंजिश के कारण 8 अगस्त को अपने चार साथियों के साथ मिलकर नरेश कुमार मोहन नगर से जालखेडी क्षेत्र में ले गए। वहां ले जाकर पहले उसे पत्थर मार कर घायल किया और फिर परने से उसका गला घोंट दिया।


इसके बाद शव को खुर्दबुर्द करने के लिए ढांड रोड पर नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने साहिल और सूरज सिंह को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही शेष आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed