फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The anger of the students of Kurukshetra University erupted over the murder of teacher Manisha

Kurukshetra News: शिक्षिका मनीषा हत्याकांड को लेकर फूटा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्रों का गुस्सा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
The anger of the students of Kurukshetra University erupted over the murder of teacher Manisha
कुरुक्षेत्र। कुवि परिसर में रोष मार्च निकालते छात्र-छात्राएं। संवाद
कुरुक्षेत्र। भिवानी में 13 अगस्त को हुए शिक्षिका मनीषा हत्याकांड के विरोध में सोमवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। विश्वविद्यालय परिसर में छात्र संगठनों और छात्र-छात्राओं ने मिलकर जोरदार रोष प्रदर्शन किया और सरकार से जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


प्रदर्शन की अगुवाई जिला संयोजक शुभम शर्मा और छात्र नेता पुष्पेंद्र यादव ने किया। छात्रों ने थर्ड गेट से इंडियन कॉफी हाउस तक रोष मार्च निकाला। कुवि परिसर मनीषा को न्याय दो, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दो जैसे नारे गूंज उठा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल हुईं। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार से मांग की कि मामले में त्वरित कार्रवाई हो और दोषियों को ऐसी कड़ी सजा मिले, जिससे भविष्य में कोई इस तरह की वारदात करने की हिम्मत न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने कहा कि जिस तरह दिन-दहाड़े एक शिक्षिका के साथ की गई इस वारदात ने समाज को झकझोर दिया है। अगर प्रशासन जल्द न्याय नहीं देता, तो यह आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर विनय, संजना, अनिरुद्ध राणा सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed