फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The Amarnath Yatra contingent set off, chanting praises to Bhole Baba.

Kurukshetra News: भोले बाबा के जयकारे लगा रवाना हुआ अमरनाथ यात्रा का जत्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The Amarnath Yatra contingent set off, chanting praises to Bhole Baba.
कुरुक्षेत्र। स्थाण्वीश्वर महादेव मंदिर परिसर से बाबा बर्फानी के दर्शनार्थ रवाना होती श्रद्धालुओ
कुरुक्षेत्र। भोलेनाथ के जयकारों के साथ स्थाण्वीश्वर महादेव मंदिर से रविवार को अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ। इस दौरान मुख्य पुजारी स्वामी शिवानंद के आशीर्वाद से धार्मिक कार्य किए गए। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से विधिवत शिव-पूजन और हनुमान-चालीसा का पाठ किया। उसके बाद भोजन प्रसाद परोसा गया। सभी श्रद्धालुओं ने बाबा के जयकारे लगाए और मुख्य सेवादार रविंद्र शर्मा की देखरेख में लगभग 100 यात्री दो बसों में सवार होकर बर्फानी बाबा के दर्शन के लिए निकल गए। उन्होंने भक्तों को यात्रा प्रोटोकॉल और नए नियमों के बारे में बताया।
विज्ञापन

रविंद्र शर्मा ने कहा कि भगवान शिव की आराधना करने से मनुष्य के जीवन में सुख-समृद्धि आती है। वह पापों से मुक्त हो जाता है। भोले बाबा को एक लौटा जल वितरित करने से भी प्रसन्न हो जाते हैं। आराध्य की भक्ति दुखों, कष्टों का नाश करके व्यक्ति को खुशियां प्रदान करती है। बाबा बर्फानी कृपा के भंडार है। इसीलिए श्रद्धालुओं की उनके प्रति अगाध श्रद्धा है। वह मानव का कल्याण और सृष्टि का उद्धार करते हैं। इस अवसर पर स्थाणु सेवा मंडल के प्रधान सतीश शर्मा, सुनील सचदेवा, प्रेम मदान, गौरव सेठी, विहिप के राजेश अरोड़ा, डॉ दीपक कश्यप, कुलदीप शर्मा, रवि राणा, शशि शर्मा, दीपक वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। स्थाण्वीश्वर महादेव मंदिर परिसर से बाबा बर्फानी के दर्शनार्थ रवाना होती श्रद्धालुओ

कुरुक्षेत्र। स्थाण्वीश्वर महादेव मंदिर परिसर से बाबा बर्फानी के दर्शनार्थ रवाना होती श्रद्धालुओ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed