फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The air quality index of Dharamnagari reached 259.

Kurukshetra News: धर्मनगरी का 259 तक पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
The air quality index of Dharamnagari reached 259.
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में दिवाली पर्व पर मंगलवार देर रात तक जमकर आतिशबाजी हुई और बुधवार को भी दिन भर पटाखे फोड़े जाते रहे।
विज्ञापन

इसके चलते वायु गुणवत्ता सूचकांक देर रात करीब साढ़े आठ बजे 259 दर्ज किया गया। इससे लोगों की आंखें जलन करती रहीं और बच्चों व दमा के मरीजों को सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई। दिवाली के दिन धर्मनगरी में जमकर पटाखे फोड़े गए जिसके चलते वायु गुणवत्ता सूचकांक 230 तक पहुंच गया था लेकिन अगले दिन बुधवार को यह 259 तक दर्ज किया गया। वहीं देर रात तक भी आतिशबाजी की जाती रही।
हालांकि इस बार पराली जलाने के मामले बेहद कम रहे हैं और दिवाली पर्व के दौरान कोई मामला सामने नहीं आया लेकिन पटाखों की गूंज के साथ वायु प्रदूषण जमकर हुआ।
विज्ञापन

पर्व पर चार करोड़ से अधिक के पटाखे फोड़े गए। भले ही प्रशासन ने रात आठ से 10 बजे तक दो घंटे के लिए ग्रीन पटाखे फोड़े जाने की अनुमति दी थी और ग्रीन पटाखे ही तय स्थान पर बेचे जाने के लिए दिशा-निर्देश व हिदायतें जारी की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें पूरी तरह से दरकिनार कर दिया गया। शहर के हर कोने व बाजार में धड़ल्ले से हर प्रकार के पटाखे बेचे गए और वहीं लोगों ने भी जमकर खरीदारी की और लगातार पटाखे जलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed