फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The aim of the exhibition is to provide a prestigious platform to creative efforts: Prof. Brajesh Sahni

प्रदर्शनी का उद्देश्य रचनात्मक प्रयास को प्रतिष्ठित मंच प्रदान करना : प्रो. ब्रजेश साहनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
The aim of the exhibition is to provide a prestigious platform to creative efforts: Prof. Brajesh Sahni
कुरुक्षेत्र। प्रदर्शनी का अवलोकन करते अति​थि। विज्ञप्ति - फोटो : संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग की ओर से तीन दिवसीय सामूहिक कला प्रदर्शनी पिक्सोरा का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ बतौर अतिथि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती मेला प्राधिकरण के सदस्य डॉ. सौरभ चौधरी और डीन ऑफ काॅलेजिज प्रो. ब्रजेश साहनी ने किया। छात्रा आंचल, कोमल और हर्षिता ने घी, कुकीज और स्पीकर जैसे उत्पादों पर आधारित एक इनोवेटिव डिजिटल अभियान की शृंखला सफलतापूर्वक लॉन्च की है।
विज्ञापन

हर अभियान में मौलिक सोच, अनूठे कॉन्सेप्ट और आधुनिक उपभोक्ता जुड़ाव की गहरी समझ देखने को मिलती है। डिजिटल टूल्स और डिजाइन सॉफ्टवेयर की मदद से इस टीम ने ऐसे अभियान तैयार किए हैं जो न केवल दृष्टिगत रूप से आकर्षक हैं, बल्कि विचारधारा से भी भरपूर हैं। यह डिजिटल पहल उनकी रचनात्मक सोच के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनकी तकनीकी दक्षता को दर्शाती है, जिससे ब्रांड कम्युनिकेशन और भी प्रभावशाली बन पाया है।
विज्ञापन


अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और तीनों कलाकारों की रचनात्मकता और गहराई से भरे चित्रों की प्रशंसा की और कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य उभरते कलाकारों को अपने रचनात्मक प्रयास को जनता और कला विशेषज्ञों के सामने प्रस्तुत करने के लिए एक प्रतिष्ठित मंच प्रदान करना है। डॉ. सौरभ चौधरी ने कहा कि ललित कला विभाग प्रदर्शनी के माध्यम से लंबे समय से अपने छात्रों में रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा दे रहा है। ललित कला विभाग के अध्यक्ष डॉ. गुरचरण सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की कलाकृतियां समाज को एक नया दृष्टिकोण देती है और कला की नई ऊंचाइयों को छूती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed