फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The aim is to eradicate blindness, the needy will get free spectacles

Kurukshetra News: दृष्टिहीनता को जड़ से खत्म करना लक्ष्य, जरूरतमंदों को मिलेंगे फ्री चश्मे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
The aim is to eradicate blindness, the needy will get free spectacles
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने और आमजन के जीवन में रोशनी लाने के उद्देश्य से उज्ज्वल दृष्टि हरियाणा अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस योजना के तहत प्रदेश में दृष्टिहीनता को जड़ से समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। लोकनायक जय प्रकाश नागरिक अस्पताल में अभियान 11 जुलाई से शुरू होगा। अभियान के तहत 40 वर्ष से ऊपर के नागरिकों की आंखों की जांच की जाएगी और जरूरत पड़ने पर एक से तीन नंबर तक के नि:शुल्क चश्में भी प्रदान किए जाएंगे साथ ही मोतियाबिंद के मरीजों की विशेष जांच की जाएगी।
विज्ञापन

नेत्र रोग विशेषज्ञ हर माह 200 से 250 लोगों के ऑपरेशन कर रहे हैं। उप सिविल सर्जन डॉ. रमेश सभ्रवाल ने बताया कि 11 जुलाई को हिसार से स्वास्थ्य मंत्री आरती राव अभियान का शुभारंभ करेंगी। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह के मार्गदर्शन में तथा पीएमओ डॉ. सारा अग्रवाल की अगुवाई में एलएनजेपी अस्पताल में विशेष चश्मा वितरण शिविर लगाया जाएगा, जहां नागरिकों की आंखों की जांच के बाद मौके पर ही चश्मे वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन



नेत्र रोग विशेषज्ञों की विशेष टीम करेगी जांच
डॉ. रमेश सभ्रवाल ने बताया कि अभियान की स्थानीय निगरानी और संचालन की ज़िम्मेदारी नेत्र रोग विभाग की विशेषज्ञ टीम को सौंपी गई है। टीम में एसएमओ डॉ. मेजपाल, डॉ. अनीता गोयल और डॉ. गुंजन मेहता शामिल हैं, जो शिविर से पहले व्यापक नेत्र परीक्षण कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दृष्टिहीनता को समाप्त करने की दिशा में बड़ा कदम : डॉ. गुंजन मेहता
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजन मेहता, डॉ. अनीता गोयल ने बताया कि यह अभियान न केवल नेत्र स्वास्थ्य के लिए जागरूकता बढ़ाएगा, बल्कि इससे समाज के वंचित तबकों को स्वस्थ और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि टीम की ओर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। अस्पताल स्टाफ इस योजना को सफल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।


दृष्टिहीनता को जड़ से खत्म करना हमारा लक्ष्य : डॉ. रमेश सभ्रवाल
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रमेश सभ्रवाल ने कहा कि उज्ज्वल दृष्टि हरियाणा अभियान का मुख्य उद्देश्य दृष्टिहीनता को पूरी तरह समाप्त करना है। 40 वर्ष से ऊपर के नागरिकों की आंखों की नियमित जांच कर उन्हें नि:शुल्क चश्मा उपलब्ध करवाना कार्यक्रम का मुख्य हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सरकार कि यह पहल जनकल्याण और सामाजिक न्याय की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed