फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The agency did not purchase paddy in Bapauli Mandi citing moisture in it.

Kurukshetra News: एजेंसी ने बापौली मंडी में धान में नमी बता नहीं की खरीद

Thu, 25 Sep 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 25 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
The agency did not purchase paddy in Bapauli Mandi citing moisture in it.
मंडी में धान इकट्ठा करते मजदूर। संवाद - फोटो : रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ीं बसें।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सनौली। अनाज मंडी बापौली में बुधवार को धान की सरकारी एजेंसी हैफेड ने धान की खरीद नहीं की। मंडी में एक हजार क्विंटल धान की आवक आई है। हैफेड के मैनेजर ‎प्रवीन कुमार ने धान में नमी बताई और किसानों को मंडी में धान को फैलाकर सुखाने की सलाह दी है।

किसान नरेश, महीपाल, बलवान, सुखबीर, राज सिंह, रोहतास व मामन ने बताया कि तीन दिनों से धान बेचने के लिए मंडी में आए है। सरकारी खरीद एजेंसी ने धान में नमी बता कर खरीद नहीं की है। जिस कारण मंडी में ही रहकर धान को फैलाकर सूखा रहे हैं। मंडी में किसानों को कोई मुलभूत सुविधाएं नहीं दी जा रही है। मार्केट कमेटी सचिव सविता का कहना है कि धान में नमी पाई जा रही है और सफाई की कमी सामने आ रही है। नमी वाली धान को सूखने के बाद ही खरीदा जाएगा।
विज्ञापन


हैफेड के मैनेजर प्र‎वीन कुमार व सुशील कुमार का कहना है कि अनाज मंडी में धान का निरीक्षण किया गया है। कुछ धान के ढेर सूखे मिले उनकी खरीद कर ली गई है ।

मंडी में धान इकट्ठा करते मजदूर। संवाद

मंडी में धान इकट्ठा करते मजदूर। संवाद- फोटो : रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ीं बसें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed