फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The administration removed encroachment at Pipli Chowk.

Kurukshetra News: पिपली चौक पर चला प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
The administration removed encroachment at Pipli Chowk.
कुरुक्षेत्र। प्रशासन की कार्रवाई करने के बाद पड़ा सामान। संवाद
कुरुक्षेत्र। नगर प्रशासन ने वीरवार को नेशनल हाईवे 44 के आसपास पिपली चौक पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गोदामों के बाहर लगे शेडों और रेहड़ी-खोखों के साथ अन्य अतिक्रमण को भी हटाया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की इस कार्रवाई के चलते वर्षों से वहां काम कर रहे मजदूरों और रेहड़ीवालों की रोजी-रोटी छीन गई। कई इलेक्ट्रॉनिक्स और रेहड़ी वालों ने आरोप लगाया कि उन्हें अपना सामान निकालने तक का मौका नहीं दिया गया और न हीं उन्हें पहले कोई नोटिस था। नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि पहले तीन बार दुकानदारों को आगाह किया जा चुका है। इसके बावजूद अतिक्रमण जारी रहा जिसके चलते ही यह कार्रवाई की गई। अतिक्रमण से हर समय जाम के हालात बने रहते हैं और हादसे भी होते हैं। शहर के अन्य क्षेत्रों में भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

दिव्यांग दंपती की छिन गई आजीविका

नप की कार्रवाई का सबसे बड़ा खामियाजा एक दिव्यांग दंपती को भुगतना पड़ा, जो वर्षों से एक छोटा सा खोखा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। वे पूरी तरह से बेसहारा हो गए हैं। इस घटना पर कुरुक्षेत्र विकलांग कल्याण ट्रस्ट के प्रधान और किशनपुरा निवासी सतीश कुमार ने गहरा दुख और नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे वर्षों से दिव्यांगों के कल्याण के लिए मंत्रियों और अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। सतीश ने कहा कि प्रशासन और सरकार चाहती है कि हम काम न करें बल्कि भीख मांगें। उन्होंने कहा कि अब उनके पास अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए भीख मांगने के अलावा कोई और रास्ता नहीं है।

कुरुक्षेत्र। प्रशासन की कार्रवाई करने के बाद पड़ा सामान। संवाद

कुरुक्षेत्र। प्रशासन की कार्रवाई करने के बाद पड़ा सामान। संवाद

कुरुक्षेत्र। प्रशासन की कार्रवाई करने के बाद पड़ा सामान। संवाद

कुरुक्षेत्र। प्रशासन की कार्रवाई करने के बाद पड़ा सामान। संवाद

कुरुक्षेत्र। प्रशासन की कार्रवाई करने के बाद पड़ा सामान। संवाद

कुरुक्षेत्र। प्रशासन की कार्रवाई करने के बाद पड़ा सामान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed