{"_id":"6967f68392e962c5b90f09c9","slug":"the-administration-has-issued-a-notice-to-remove-illegal-encroachment-from-25-acres-of-panchayat-land-in-saraswati-kheda-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-148589-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: प्रशासन ने दिया सरस्वती खेड़ा में 25 एकड़ पंचायती जमीन से अवैध कब्जा हटाने का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: प्रशासन ने दिया सरस्वती खेड़ा में 25 एकड़ पंचायती जमीन से अवैध कब्जा हटाने का नोटिस
विज्ञापन
पिहोवा। पुलिस की मौजूदगी में नोटिस देने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी। विज्ञप्ति
पिहोवा। सरस्वती खेड़ा (भट्टमाजरा) गांव में प्रशासन ने पंचायती जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए पुलिस बल के साथ कार्रवाई की। मौके पर बिजली विभाग के एसडीओ प्रिंस बूरा ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद रहे। प्रिंस बूरा ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशानुसार लगभग 25 एकड़ पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा हटाया जा रहा है। हाईकोर्ट के आदेश में ग्राम पंचायत बनाम जिले सिंह और गुरचरण सिंह बनाम सुभाष चंद मामलों के तहत जिन लोगों ने झुग्गियां बनाकर कब्जा किया है, उन्हें हटाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
पुलिस बल की मौजूदगी में लोगों को कब्जा हटाने के लिए नोटिस दिए गए। मौके पर महिलाएं अधिक संख्या में मौजूद रहीं। साथ ही कई अवैध बिजली कनेक्शन भी पाए गए जिनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
सरपंच ममता रानी ने कहा कि उनकी मांग है कि जो लोग पिछले 20 से 25 साल से जमीन पर कब्जा किए हुए हैं, उन्हें सरकार की नीति के अनुसार कलेक्टर रेट पर समायोजित किया जाए।