फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The actors playing the characters of Ram, Lakshmana, Sita and Hanuman sleep on the ground during Ramlila.

रामलीला के दिनों में जमीन पर सोते हैं राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान का किरदार निभाने वाले कलाकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
The actors playing the characters of Ram, Lakshmana, Sita and Hanuman sleep on the ground during Ramlila.
जय श्री शारदा रामलीला ड्रामाटिक क्लब पिछले 84 वर्षों से रामलीला का मंचन करते आ रहा है। बीते 84 वर्षों में देश का विभाजन और 1984 के दंगों में भी रामलीला जारी रही। 1937 से 2021 तक केवल 2020 में ही कोरोना महामारी के कारण एक बार रामलीला का मंचन नही हो सका। खास बात यह है कि 84 वर्ष पूर्व इस ड्रामाटिक क्लब का गठन बॉलीवुड स्टार पृथ्वीराज कपूर के निजी मेकअप आर्टिस्ट लाला राजकिशन ने किया था। इतना ही नहीं प्रदेश के पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा भी क्लब की रामलीला में दो बार कुंभकरण का किरदार निभा चुके हैं। क्लब की एक खास बात यह भी है जितने दिन रामलीला चलती है इसमें राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान का किरदार निभाने वाले कलाकार जमीन पर सोते हैं। क्लब की ओर से 1937 से रामलीला कच्चे घेर में होती आ रही थी, उसके बाद करीब 15 वर्ष पूर्व से रामलीला थानेसर मंदिर रोड नेताजी सुभाष चौक के पास हो रही है। इस बार रामलीला के लिए 30 कलाकार पिछले तीन माह से पूरी धार्मिक भावना के साथरामलीला की तैयारी कर रहे थे, लेकिन मन में संशय था की प्रशासन से अनुमति मिलेगी या नहीं। एक सप्ताह पहले ही पहले अनुमति मिलने के पश्चात संगठन द्वारा तैयारियां शरूकर दी गई। रामलीला में कुछ कलाकार ऐसे भी है जो पीढ़ी दर पीढ़ी चरित्र निभाते आ रहे है।
विज्ञापन

संरक्षक पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, चेयरमैन यशेंद्र शर्मा, प्रधान सतीश शर्मा, उपप्रधान सोहन लाल काक्यान, महाप्रबंधक एडवोकेट संजीव पांडेय, महासचिव नरेश चौधरी, सहसचिव यशपाल सैनी, अजय ठाकुर, निर्देशक दर्शन लाल सैनी, भूषण गर्ग, संजीव कौशिक, सुमित गर्ग है ।
विज्ञापन

क्लब के उपप्रधान सोहन लाल काक्याल ने बताया कि क्लब द्वारा रामलीला का आयोजन 4 अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक होगा। पहले दिन रामलीला का शुभारंभ दशमेश जोनडियर ट्रैक्टर के मालिक ज्ञान सिंह व कांट्रेक्टर कुलदीप शर्मा ने किया। रामलीला में कोविड के नियमों का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed