{"_id":"6150c2f88ebc3e032319bb98","slug":"the-accused-who-came-out-on-bail-cheated-the-police-by-changing-the-name-kurukshetra-news-knl845292143","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीले पदार्थ सहित पुलिस ने वर्ष 2018 में आरोपी को किया था गिरफ्तार, नाम बदलकर पुलिस से की थी धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीले पदार्थ सहित पुलिस ने वर्ष 2018 में आरोपी को किया था गिरफ्तार, नाम बदलकर पुलिस से की थी धोखाधड़ी
विज्ञापन
एसआईटी ने पुलिस को धोखा देने की नीयत से नाम बदलकर धोखाधड़ी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल उपाध्याय पुत्र बशिष्ट उपाध्याय वासी बासीपुर थाना करघर जिला रोहताश बिहार के रूप में हुई है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि सहारनपुर पटना बिहार वासी राकेश कुमार पुत्र महेश तिवारी को जिला पुलिस ने वर्ष 2018 में नशीला पदार्थ अधिनियम के मामले में गिरफ्तार किया था।
आरोपी अदालत से जमानत मिलने के बाद नियमित सुनवाई के दौरान अदालत में हाजिर नहीं हुआ। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर पता चला कि इस नाम का कोई व्यक्ति उस पते पर नहीं रहता। आरोपी ने पुलिस को धोखा देने की नीयत से अपना गलत नाम व पता पुलिस और अदालत में दिया था।
पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र के आदेशानुसार मामले में जांच के लिए डीएसपी लाडवा भारत भूषण के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई थी। एसआईटी ने मामले में गहनता से जांच करते हुए गत दिवस बासी पुर थाना करघर जिला रोहताश बिहार वासी राहुल उपाध्याय पुत्र बशिष्ठ उपाध्याय को काबू किया।
विज्ञापन
पूछताछ करने पर रोहताश ने कबूल किया कि वर्ष 2018 में नशीले पदार्थ के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया गया था। उसने पुलिस को धोखा देने की नीयत से अपना नाम व पता राकेश कुमार पुत्र महेश तिवारी वासी सहारनपुर पटना बिहार बताया था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना सदर थानेसर में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके उपनिरीक्षक मोमन सिंह की टीम ने आरोपी राहुल उपाध्याय को कोर्ट में पेश कर जिला कारागार भेज दिया।