फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The accused of snatching earrings from sister-in-law and sister-in-law confessed to two more incidents

Kurukshetra News: देवरानी-जेठानी से बालियां छीनने के आरोपियों ने कबूली दो और वारदात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
The accused of snatching earrings from sister-in-law and sister-in-law confessed to two more incidents
इस्माईलाबाद। गत माह देवरानी और जेठानी से बाालियां छीनने के मामले में पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बालियां बरामद कर लीं। पूछताछ में आरोपियों ने छीनाझपटी की दो और वारदात का खुलासा किया है। आरोपियों ने जनवरी में दो चौकीदारों से रुपये छीने थे। आरोपी सोनू भारती, जसप्रीत कौर, गौरव गिर व अजय निवासी ने एक ही तरीके से इन तीन वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

थाना झांसा में 15 अप्रैल को दर्ज शिकायत में महिला ने बताया था कि दोपहर करीब ढाई बजे बजे वह अपनी देवरानी के साथ मारकंडा नदी के पास अपने खेत में लहसुन निकाल रही थी। उसी समय बगैर नंबर की एक कार उनके खेत के पास रुकी, जिसमें तीन युवक व एक महिला उनके पास पिहोवा जाने का रास्ता पूछने लगे। बातों में उलझा कर आरोपी उन दोनों की बालियां निकाल कर कार में फरार हो गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए 28 अप्रैल को आरोपी सोनू भारती निवासी शेखपुरा जिला पटियाला को गिरफ्तार करके पांच दिन के रिमांड पर लिया था। दो मई को पुलिस ने आरोपी सोनू भारती की निशानदेही पर मामले में शामिल जसप्रीत कौर, गौरव गिर व अजय को बिलासपुर हिमाचल प्रदेश से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके चार दिन के रिमांड पर लिया था। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार और छीनी गई बालियां बरामद कर ली।
विज्ञापन



जनवरी में चौकीदारों को बनाया था शिकार : मोहन लाल
सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि आरोपियों ने 29 जनवरी को आरोपियों ने एनएच-152-डी पर लगी सोलर लाइट के चौकीदारों से भी रुपये छीने थे। आरोपियों ने दो अलग-अलग चौकीदारों को शिकार बनाया था। आरोपी उनसे दो हजार व डेढ़ हजार रुपये छीनकर फरार हुए थे। इस मामले में भी आरोपियों ने पिहोवा का रास्ता पूछकर वारदात की थी। आरोपियों को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed