फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The accused of shooting is out of police custody

Kurukshetra News: गोली मारने के आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
The accused of shooting is out of police custody
कुरुक्षेत्र। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिक गहलोत के चालक पुलिसकर्मी गुलाब सिंह के बेटे को गोली मारकर जख्मी करने वाले आरोपी 24 घंटे के बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने मामले की सूचना मिलने के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए पूरे शहर में नाकेबंदी भी की थी लेकिन इसके बावजूद आरोपी भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने जख्मी प्रिंस की शिकायत पर दो नामजद सहित पांच से सात लोगों पर हत्या का प्रयास करने की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में प्रिंस ने बताया कि वह आरोपियों को पहले से जानता है और गोली चलाने वाला उनका पुराना दोस्त है। पिछले कुछ समय से दाेनों के बीच किसी बात के चलते अनबन चल रही थी। सोमवार रात को जब वह किसी काम से अनाज मंडी की ओर गया हुआ था। उसके दोस्त के साथ पांच से सात युवकों ने उसको घेर लिया और मारपीट करने के बाद पहले हवाई फायर किया, जब वह उनसे छूटकर भागने लगा तो आरोपी ने उन पर गोली चला दी। गोली उनकी पीठ में लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास भीड़ जुट गई। वहां मौजूद लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। टीम ने घायल को निजी अस्पताल में भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed