फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The accused of firing on the liquor contractor was injured in an encounter

Kurukshetra News: शराब ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोपी मुठभेड़ में घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
The accused of firing on the liquor contractor was injured in an encounter
कुरुक्षेत्र। मुठभेड़ में घायल बदमाश को कंधे पर उठाकर उपचार के लिए ले जाते पुलिस कर्मी। संवाद
कुरुक्षेत्र। सीआईए टू की टीम और दो बदमाशों के बीच तिगरी-जांबा रोड पर मुठभेड़ हो गई। इसमें करनाल में एक शराब ठेकेदार पर गोली चलाने के आरोपी दो बदमाश टीम के हत्थे चढ़े हैं।
विज्ञापन

मुठभेड़ में एक बदमाश की दाहिनी टांग पर गोली लग गई। एक के जख्मी हाेने के बाद दूसरे ने हथियार डालकर पुलिस के सामने आत्म-समर्पण कर दिया। घायल को पुलिस उपचार के लिए लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसकी दाहिनी टांग से गोली निकाली और आगे का उपचार शुरू किया। मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान जिला करनाल के रंबा गांव रवि उर्फ निंजा (25) और दूसरे बदमाश की पहचान कवारखेड़ी गांव के शंटी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सीआईए-टू के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि करनाल में शराब के ठेके पर फायरिंग की घटना में शामिल दो बदमाश तिगरी-जांबा रोड पर बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार चेहरे ढककर घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने उनका पीछा शुरू किया। बदमाशों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की लेकिन उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई। पुलिस ने उन्हें आत्म-समर्पण करने की चेतावनी दी लेकिन रवि ने पिस्टल से पुलिस पर दो से तीन राउंड फायर कर दिए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोलीबारी में रवि की टांग में गोली लगी। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना शहर पिहोवा में मामला दर्ज कर लिया गया है।

कुरुक्षेत्र। मुठभेड़ में घायल बदमाश को कंधे पर उठाकर उपचार के लिए ले जाते पुलिस कर्मी। संवाद

कुरुक्षेत्र। मुठभेड़ में घायल बदमाश को कंधे पर उठाकर उपचार के लिए ले जाते पुलिस कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed