फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The accused of cheating of six lakhs arrested, Kurukshetra

छह लाख की ठगी का आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
The accused of cheating of six lakhs arrested, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। टीटीई की नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने युवक से 10 लाख रुपये की मांग की थी। पुलिस ने आरोपी मनदीप निवासी गुढ़ा थाना लाडवा को अदालत में पेश करके छह दिन के रिमांड पर लिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 29 जुलाई 2021 को देसराज शर्मा वासी कमौदा ने केयूके पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका बेटा मोहित शर्मा सेक्टर-5 में एक मोबाइल की दुकान पर नौकरी करता था। उस दुकान पर सतबीर वासी बहादुरपुर का आना जाना था, जिस कारण उसके बेटे की जान पहचान उसके साथ हो गई थी। सतबीर ने बताया कि उसके बहनोई मनदीप कुमार वासी सूरजकुंड जिला फरीदाबाद ने उसे रेलवे में नौकरी पर लगाया है।
विज्ञापन

वह भी टीटीई की नौकरी करना चाहता तो 10 लाख रुपये खर्च आएगा, जिसमें से तीन लाख रुपये एडवांस देने होंगे। बकाया रकम ज्वाइनिंग होने के बाद देनी होगी। वह उसकी बातों में आ गया और उसने 17 मई 2019 को मोबाइल की दुकान पर उसे तीन लाख रुपये दिए थे। करीब एक महीने बाद ज्वाइनिंग लेटर मिला तथा उसे नई दिल्ली बुलाया गया। दिल्ली पहुंचे तो उसे एक ऑफिस में शाम तक बैठाकर रखा। इस तरह उन्होंने उसे सात-आठ बार दिल्ली बुलाया, लेकिन ज्वाइनिंग नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने उसे झांसा देकर अलग-अलग किस्तों में तीन लाख रुपये और ले लिए। कई माह के बाद भी जब उसकी ज्वाइनिंग नहीं हुई तो उसने आरोपियों से अपने पैसे वापस करने की मांग की। इस बारे में कई बार पंचायतें भी हुई और आरोपी ने उसे एक चेक भी दिया था, अकाउंट में पैसे न होने के कारण चेक बाउंस हो गया था। दोबारा पैसे की मांग करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच करते हुए आरोपी मनदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके छह दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed