फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The accused in the Kirti Nagar firing case is still absconding

Kurukshetra News: कीर्ति नगर फायरिंग मामले में आरोपी अब भी गिरफ्त से बाहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
The accused in the Kirti Nagar firing case is still absconding
कुरुक्षेत्र। कीर्ति नगर में रविवार आधी रात को हुई फायरिंग की घटना में पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। इस गोलीबारी में नरेश कुमार नामक युवक के पैर में गोली लगी थी, जिसे उपचार के लिए पहले एलएनजेपी जिला सिविल अस्पताल और बाद में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। कृष्णा गेट थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। घायल नरेश कुमार के बयान अभी तक दर्ज नहीं हो सके हैं जिसके कारण घटना के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed