फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The accused cheated the shopkeeper and took away fans and ACs

Kurukshetra News: दुकानदार से धोखाधड़ी, पंखे और एसी ले गए आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
The accused cheated the shopkeeper and took away fans and ACs
कुरुक्षेत्र। दुकानदार को विश्वास में लेकर उससे एसी व पंखे खरीद उसे चेक थमा दिया, जो बैंक में बाउंस हो गया। दुकानदार आरोपियों के द्वारा दिए गए पते पर गया तो वहां पर भी वह नहीं मिले। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने बलवंत चावला व उसकी पत्नी पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आर्य समाज मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाने वाले राम कुमार गुप्ता ने बताया कि उक्त दोनों ने चेक देकर दुकान से पंखे और एयर कंडीशनर लेकर गए। राम कुमार ने बताया कि 10 मार्च को बलवंत चावला उनकी दुकान पर आया और सात हजार से अधिक की कीमत के चार ओरिएंट पंखे खरीदे। अगले दिन वह दोबारा आया और 67 हजार से ज्यादा की कीमत की दो एसी लिए, जिनके लिए आठ हजार रुपये नकद दिए, बाकी राशि के लिए तीन चेक दिए, चेक बाउंस होने पर बलवंत ने आश्वासन दिया कि वह जल्द भुगतान कर देगा, लेकिन बाद में टालमटोल करता रहा। राम कुमार आरोपियों के बताए पते पर गए, जहां उसकी बहन और उसके ससुर से मुलाकात हुई। इसके बाद आरोपी की पत्नी ने धमकी दी कि वह उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
विज्ञापन




तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार प्रॉपर्टी डीलर को मारी टक्कर
कुरुक्षेत्र। सौ फुटा रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार गांव जोगनाखेड़ा के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर जितेंद्र कुमार (47) गंभीर रूप से घायल हो गए। जितेंद्र ने बताया कि वह सब्जी मंडी में दोस्त राजबीर से मिलने के बाद स्कूटी से लौट रहे थे। उसी समय सात बी कॉलोनी की ओर से गलत साइड से आ रही कार ने उनकी स्कूटी को सीधी टक्कर मारी। इससे उनके कूल्हे और सिर में गंभीर चोट आईं, और वह बेहोश हो गए। परिवार वालों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कार चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जन्मदिन पार्टी के दौरान हंगामा, मारपीट कर सामान तोड़ा
कुरुक्षेत्र। खेड़ी मारकंडा रोड पर एक निजी होटल में जन्मदिन की पार्टी के बहाने आए युवकों ने हंगामा कर होटल मालिक व कर्मचारी पर हमला कर दिया तो संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया। मोरथला गांव के होटल संचालक गौरव ने बताया कि दोपहर तीन बजे दो युवक मोटरसाइकिल से होटल आए और पार्टी की बात की। केक लाने के बाद वे छत पर गए। कुछ देर बाद सात-आठ अन्य युवक शराब के नशे में वहां पहुंचे और आपस में लड़ाई-झगड़ा शुरू कर दिया। गौरव ने कर्मचारी रजत को शांत कराने भेजा, लेकिन युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज की। उसके बाद जब वह दोनों छत पर पहुंचे तो तीन युवकों ने नुकीली कांटे वाली चम्मच से गौरव के सिर, कान, नाक और आंख पर हमला किया, जबकि रजत के सिर पर भी चोट मारी। आरोपियों ने होटल की एलईडी, कुर्सियां, मेज, बाथरूम का दरवाजा और गैलरी का शीशा तोड़ दिया। बिल चुकाए बिना वे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


मोटरसाइकिल ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, तीन माह बाद एफआरआई
कुरुक्षेत्र/पिपली। पिपली चौक के पास चार जनवरी को एक मोटरसाइकिल चालक ने चंडीगढ़ पुलिस में तैनात भूपेंद्र सिंह (36) को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। भूपेंद्र के पिता खेडी़ मान सिंह जिला करनाल के रहने वाले करनैल सिंह ने पुलिस में तीन महीने बाद शिकायत दर्ज करवाई है।
करनैल सिंह ने बताया कि हादसे के बाद राहगीरों ने भूपेंद्र को एलएनजेपी अस्पताल में पहुंचाया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। सात जनवरी को चोट के कारण भूपेंद्र होश में नहीं रहा और उसके पिता बयान देने के बाद चले गए। अब उन्होंने बताया है कि उन्होंने अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि मोटरसाइकिल चालक की लापरवाही की वजह से भूपेंद्र सड़क पर गिरा था, जिसके कारण उसे चोट आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।



पॉलिटेक्निक कॉलेज के बाहर छात्र पर हमला
कुरुक्षेत्र। पॉलिटेक्निक कॉलेज के बाहर मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे सात-आठ युवकों ने कॉलेज के छात्र डेरा बाजीगर के रहने वाले रोहित पर हमला कर दिया। रोहित ने बताया कि कॉलेज से लौटते वक्त अज्ञात युवकों ने उसका रास्ता रोका और पंचों व मोटरसाइकिल की चाबियों से उसकी कमर और सिर पर वार किए। हमले में उसकी कमर पर चाबी के निशान पड़ गए। उसने हमलावरों में सौरभ, मौजू, विक्रम और विजय को पहचान लिया, जबकि बाकी ने चेहरा ढका हुआ था। हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। कुछ लोगों ने रोहित को बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed