फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The accused accused of vandalizing the hospital arrested

Kurukshetra News: अस्पताल में तोड़फोड़ करने का आरोपी का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
The accused accused of vandalizing the hospital arrested
कुरुक्षेत्र। अस्पताल में तोड़फोड़ कर चिकित्सक को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमित उर्फ सोनू निवासी चोचड़ा जिला कैथल के कब्जे से चाकू और ईंट बरामद हुई।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में चिकित्सक केसी अग्रवाल ने बताया था कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे सुबह वह अपनी पत्नी डॉ. पीके अग्रवाल के साथ काम कर रहा था। अचानक एक व्यक्ति ने आधी ईंट उसके कमरे के दरवाजे के कांच पर मार दी, जो कांच तोड़कर उसकी पत्नी की कुर्सी पर जाकर लगी थी। आरोपी दरवाजा खोलकर जान से मारने की धमकी देते हुए कमरे में घुस आया था। इसी दौरान अस्पताल स्टाफ ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। शिकायत पर आरोपी अमित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू तथा मौके पर फेंकी गई ईंट बरामद कर आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed