{"_id":"68dc3bb71656aa6e4e0e136e","slug":"thank-you-ramdas-guru-you-are-my-companion-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-143074-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: धन-धन रामदास गुरु जिन सिरिआ तिनै सवारिआ.....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: धन-धन रामदास गुरु जिन सिरिआ तिनै सवारिआ.....
विज्ञापन
शाहाबाद। ऐतिहासिक किला सिखा में प्रभातफेरी के दौरान सजाया गया दीवान। विज्ञप्ति
शाहाबाद। धन-धन श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश गुरुपर्व को समर्पित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री मस्तगढ़ साहिब से निकाली जा रही प्रभातफेरियों की शृंखला में पहली प्रभातफेरी ऐतिहासिक किला सिखा (दिल्ली द्वार) पहुंची।
श्री निशान साहिब जी की छत्रछाया में सुसज्जित प्रभातफेरी का स्वागत किला सिखा की संगत ने किया। हजूरी रागी जत्था भाई तेज सिंह ने धन-धन रामदास गुरु जिन सिरिआ तिने सवारिआ..आदि शब्दों का गायन कर संगत को निहाल किया। इसके बाद हेड ग्रंथि ज्ञानी गुरप्रीत सिंह ने गुरु इतिहास से संगत को जोड़ा और अंत में बानी गुरु श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के समक्ष सरबत के भले की अरदास की। किला सिखा की समूह संगत की तरफ से गुरु के लंगर वर्ताए गए। सेवादार जगदेव सिंह गाबा ने बताया कि बुधवार की प्रभातफेरी गुरद्वारा श्री मंजी साहिब, बराड़ा रोड पहुंचेगी और वीरवार की प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब बाबा दीप सिंह में पहुंचेगी।
मैनेजर नरिंदर सिंह ने बताया कि इन प्रभातफेरियों का आयोजन सिख नौजवान सेवक सभा, हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी और लोकल संगत के सहयोग से किया जा रहा है। प्रभातफेरी में महिंदर सिंह, जोगिंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, सन्नी बाजवा, मोहन सिंह और रोहन सिंह सहित संगत मौजूद रही।