फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thanesar Municipal Council once again imposed a fine of Rs 10 thousand on Sugam Sanitation Company

Kurukshetra News: थानेसर नगर परिषद ने एक बार फिर से सुगम स्वच्छता कंपनी को ठोका 10 हजार का जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Thanesar Municipal Council once again imposed a fine of Rs 10 thousand on Sugam Sanitation Company
कुरुक्षेत्र। अ​धिकारियों की बैठक लेते नप के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ।
कुरुक्षेत्र। थानेसर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने शहर में कूड़े का उठान करने वाली कंपनी सुगम स्वच्छता प्राइवेट लिमिटेड पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। नप के सफाई दरोगा ने कंपनी के एक टिप्पर चालक को सुभाष मंडी चौकी की पुरानी इमारत के नजदीक कूड़ा डालते हुए पकड़ा और उसकी वीडियो रिकार्डिंग करके कार्यकारी अधिकारी के पास भेजी। इस पर संज्ञान लेते हुए कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने एक बार फिर से जुर्माना लगाने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रेलवे रोड पर उक्त कंपनी के टिप्पर खुले में कूड़ा डाल रहे हैं, जिसके बाद उन्होंने मौके पर चेक करवाया तो यह सूचना सही मिली, जिसमें पाया गया कि सुगम स्वच्छता प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का यह टिप्पर खुले में कूड़ा डाल रहा था। उक्त कंपनी पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि किसी को भी खुले में कूड़ा फेंकने की इजाजत नहीं है। यदि कोई ऐसा करता पाया गया तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। यह नियम न केवल आम लोगों पर बल्कि कंपनी पर भी लागू होता है।
विज्ञापन



इंडिपेंडेंस एक्सपर्ट की टीम ने जांच की कंपनी की कार्यप्रणाली
कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने बताया कि मंगलवार को इंडिपेंडेंस एक्सपर्ट्स की एक टीम नगर परिषद कार्यालय में आई। इसके बाद कंपनी के पदाधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। कंपनी से एक्सपर्ट के रूप में पहुंचे डाॅ. अखिलेश कुमार ने बताया कि घरों से कूड़ा उठान, प्रबंधन और टिप्पर में लगाए गए जीपीएस सिस्टम के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि उनका काम यह चेक करना है कि कंपनी सही से काम कर रही है या नहीं। इसके अलावा उन्होंने अपने कुछ सुझाव भी कंपनी के साथ साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed