फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thanesar Municipal Council elections: More than 40 booths are sensitive

थानेसर नगर परिषद के चुनाव : 40 से अधिक बूथ संवेदनशील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Thanesar Municipal Council elections: More than 40 booths are sensitive
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद थानेसर के 32 वार्डों के चुनाव 108 बूथों पर कराए जाएंगे, जिनमें से 40 से ज्यादा बूथ संवेदनशील व अति संवेदनशील चिन्हित किए गए हैं। इन पर प्रशासन की कड़ी निगरानी रहेगी, जिसको लेकर विशेष निर्देश दिए गए हैं। वहीं चुनावों में शराब, पैसा या अन्य किसी भी तरह के प्रलोभन की शिकायत मिलने पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारी को तुरंत एक्शन लेना होगा। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव के सामान्य आब्जर्वर प्रदीप कुमार ने शुक्रवार सायं लघु सचिवालय में आरओ, एआरओ व नोडल अधिकारियों की एक बैठक भी ली तो दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि थानेसर नगर परिषद में पार्षद पद के लिए 32 वार्डों में से 30 वार्डों में चुनाव होने है, यहां पर दो वार्डों में सर्वसम्मति बन चुकी है। इसी तरह लाडवा के वार्ड नंबर 11 में पार्षद पद के लिए भी सर्व सम्मति बनी है और इस्माईलाबाद नगर पालिका में प्रधान पद के लिए उपचुनाव होने हैं और यहां पर 13 वार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनावों को आपसी तालमेल के साथ शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाना है, इसके लिए अधिकारियों को किसी भी स्तर पर मिलने वाली शिकायत पर तुरंत कार्रवाई अमल में लानी है और शिकायतकर्ता को संतुष्ट करना है। सभी अधिकारियों को हमेशा एक्टिव मोड में रहकर अपनी डयूटी का निर्वहन करना होगा। इन चुनावों की नियमित रूप से रिपोर्ट आरओ और आला अधिकारियों को भिजवानी सुनिश्चित करनी होगी। इन चुनावों के लिए नियुक्त किए गए डयूटी मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारी निरंतर फील्ड में रहकर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

नाकेबंदी रहेगी 30 से ज्यादा जगहों पर


पुलिस पर्यवेक्षक आईपीएस भारती डबास ने कहा कि नगर निकाय चुनावों को लेकर रात्रि के समय चैकिंग अभियान को तेजी के साथ चलाया जाएगा और 30 से ज्यादा जगहों पर नाकाबंदी की गई है। अगर जरूरत पड़ी तो रात्रि के समय नाकाबंदी की संख्या में इजाफा किया जाएगा। सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारी नाकाबंदी के दौरान पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी देंगे। अगर चेकिंग के दौरान ड्यूटी में लापरवाही नजर आई तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed