फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thana's Brahma Sarovar will be developed from the tourism point of view.

Kurukshetra News: पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा थाना का ब्रह्मसरोवर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Thana's Brahma Sarovar will be developed from the tourism point of view.
पिहोवा। रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान गांव थाना में जिला उपायुक्त विश्राम कुमारण मीणा व अन्य 
पिहोवा। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने जिला प्रशासन की ओर से आयोजित रात्रि ठहराव में लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान 128 शिकायतें सुनीं जिनमें अधिकतर समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि गांव थाना में स्थित ब्रह्मसरोवर को देश में पर्यटन और धार्मिक दृष्टि से पहचान दिलवाने के लिए योजना बनाकर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

यहां पर हर वर्ष सर्दियों में विदेशी पक्षी आकर डेरा डालते हैं जिन्हें पक्षी प्रेमी यहां पर देखने आते हैं। इसके साथ ही यह तीर्थ महाभारत काल से जुड़ा हुआ है, जो धार्मिक आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बाकी समस्याओं का समाधान 10 दिन में किया जाएगा। कार्यक्रम में परिवार पहचान पत्र, बिजली विभाग, पेंशन विभाग, बीपीएल राशन कार्ड, पंचायती राज विभाग की अधिक समस्याएं रहीं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने एसडीएम को निर्देश दिए कि वो गांव में अनाज मंडी का सब यार्ड बनाने, पीएचसी की बिल्डिंग का निर्माण करवाने और खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए ग्रामीणों के साथ निरीक्षण करेंगे। इन परियोजनाओं के लिए निरीक्षण की रिपोर्ट बनाकर देंगे, ताकि गांव के हित व विकास के लिए फैसला लिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार के आदेश पर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को लघु सचिवालय और उपमंडल कार्यालयों में समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता है। कोई भी नागरिक सुबह 10 से 12 बजे तक अपनी शिकायतों को समाधान करवा सकते हैं। रात्रि ठहराव के दौरान करीब 40 शिकायतें परिवार पहचान पत्र से संबंधित, पेंशन विभाग की 22 शिकायतों को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed