फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Terror of stray dogs in Shahabad, people scared

Kurukshetra News: शाहाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, लोग भयभीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Terror of stray dogs in Shahabad, people scared
शाहाबाद। शहर में लावारिश कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हर गली-मोहल्ले, वार्ड और चौक पर कुत्तों के झुंड खुलेआम घूमते नजर आ रहे हैं। स्थिति यह है कि अब आवारा कुत्ते पैदल चलने वालों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों पर हमला करने लगे हैं। हर माह कुत्ते काटने के 12 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

रात्रि के समय झुंडों में घूमते कुत्तों का शोर शहरवासियों की नींद हराम कर रहा है। शाहाबाद नगरपालिका रोड, डेहा कॉलोनी रोड, सुभाष नगर, किशनगढ़ रोड, रेलवे रोड, हुड्डा सेक्टर, हाउसिंग बोर्ड, अनाज मंडी, सब्जी मंडी, लाडवा रोड सहित ऐसा शायद ही कोई इलाका हो जहां लावारिश कुत्तों का जमावड़ा न हो।
विज्ञापन

बस स्टैंड और जीटी रोड पर भी इनका आतंक देखने को मिल रहा है। कुछ दिन पहले जीटी रोड पर मारकंडा मंदिर के पास एक आवारा कुत्ते ने एक मीडिया कर्मी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके बाद से नागरिकों में गुस्सा है और लोग प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed