फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ten-day summer camp inaugurated at Satyug Darshan Music and Art Centre

Kurukshetra News: सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र में दस दिवसीय समर कैंप का हुआ शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Ten-day summer camp inaugurated at Satyug Darshan Music and Art Centre
कुरुक्षेत्र। सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र शीला नगर में 10 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ वात्सल्य वाटिका के संस्थापक स्वामी हरिओम दास परिव्राजक द्वारा किया गया। केंद्र के सदस्यों ने बताया कि समर कैंप के लिए 75 बच्चों ने पंजीकरण करवाया है। कैंप 10 जून तक चलेगा। स्वामी हरिओम परिव्राजक ने कहा कि समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को खेल, कला, संगीत, योग एवं रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। कैंप में बच्चों को गायन, वादन, नृत्य आदि की शिक्षा दी जाएगी, इसके अतिरिक्त वेस्टर्न डांस, क्लासिकल डांस, हारमोनियम, गिटार कोंगो जैसे वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण और आर्ट एवं क्राफ्ट की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। 28 मई तक पंजीकरण कराने वाले बच्चों को शिविर के समापन पर लकी ड्रॉ के माध्यम से आकर्षक इनाम दिए जाएंगे। केंद्र की प्रभारी अनु ललित ने बताया कि सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र द्वारा प्रतिवर्ष यह समर कैंप आयोजित किया जाता है, जिसमें बच्चों की कला प्रतिभा को निखारने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed