{"_id":"674a275d7ae968971f085017","slug":"temporary-shopkeepers-finally-got-space-demand-accepted-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-127614-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अस्थायी दुकानदारों को आखिरकार मिली जगह, मानी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अस्थायी दुकानदारों को आखिरकार मिली जगह, मानी मांग
Sat, 30 Nov 2024 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 30 Nov 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर के समीप अर्जुन चौक से श्री बालाजी मंदिर के सामने सड़क किनारे से हटाए गए दुकानदार अब अपनी अस्थायी दुकानें ज्ञान मंदिर के आसपास लगा सकेंगे। इसके लिए नगर व केडीबी प्रशासन ने दुकानदारों की मांग मान ली है। इसके बाद न केवल दुकानदारों ने राहत की सांस ली बल्कि दुकानें हटाने को लेकर हुआ विवाद भी निपट गया।
प्रशासन ने महोत्सव के पहले ही दिन नगर परिषद की तरफ से मेला ग्राउंड के पास अस्थायी दुकानदाराें की दुकानें हटाई थीं, जिसके विरोध में दुकानदारों ने सड़क रोककर हंगामा भी किया था। पीड़ित लोगों ने केडीबी के अध्यक्ष मानव सचिव के पास जाकर न्याय की गुहार लगाई।
दूसरे दिन शुक्रवार सुबह दुकानदाराें ने केडीबी अध्यक्ष मानव सचिव को ब्रह्मसरोवर के अदंर सदरियों में दुकानें देने की प्रार्थना भी की, परंतु उन्होंने दुकानदाराें को दुकानें देने की प्रक्रिया का पोर्टल बंद होना बताया। उन्होंने उसी जगह दुकानें लगाने का आश्वासन दिया। वहीं बाद में अधिकारी दुकानदारों के पास पहुंचे तो उन्हें ज्ञान मंदिर के आसपास अपनी दुकानें लगाने को कहा, जिस पर दुकानदार भी शांत हुए।