फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Temple matter

दिल्ली में 700 साल पुराना मंदिर गिराए जाने को लेकर रविदास समाज के लोगों में रोष

Mon, 12 Aug 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Temple matter
कुरुक्षेत्र। श्री गुरु रविदास मंदिर कमेटी एवं बेगमपुरा टाईगर फोर्स ने ऐलान किया है कि दिल्ली के तुगलकाबाद में 700 साल पुराने श्री गुरु रविदास मंदिर के गिराए जाने को लेकर समाज के लोगों में भारी रोष है। भाजपा सरकार के इस समाज विरोधी कार्य के विरोध में 13 अगस्त को भारत बंद किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को मंदिर परिसर में हुई बैठक में फैसला लिया गया कि अगर सरकार ने समाज के लोगों की बात नहीं सुनी तो 21 अगस्त को दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन और जाम लगाया जाएगा। श्री गुरु रविदास मंदिर कमेटी एवं धर्मशाला के प्रधान रणपत माथुर ने बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देेते हुए कहा कि बैठक में उपस्थित समाज के सभी लोगों व सभा के पदाधिकारियों ने दिल्ली में श्री गुरु रविदास मंदिर को गिराए जाने को लेकर गहरा रोष जताया है। सरकार ने ऐसा करके समाज के लोगों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मंदिर गिराए जाने को लेकर प्रदेश के हर जिले में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। 13 अगस्त को भारत बंद करने का आह्वान किया गया है। भारत बंद के लिए समाज के सभी लोगों से सहयोग की अपील करते हुए आह्वान किया गया है कि वे भारत बंद में बढ़ चढ़कर भाग लें और सरकार को निर्णय वापस लेने के लिए बाध्य कर दें। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने समाज के लोगों की बात नहीं सुनी तो समाज सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेगा, जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed