{"_id":"690e5b94545bc636fc01e86c","slug":"temperature-dropped-by-three-degrees-pollution-level-dropped-to-113-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-144997-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: तापमान में आई तीन डिग्री गिरावट, प्रदूषण का स्तर घटकर पहुंचा 113","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: तापमान में आई तीन डिग्री गिरावट, प्रदूषण का स्तर घटकर पहुंचा 113
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिछले दो दिन से तापमान में निरंतर गिरावट हो रही है। आमजन को सुबह- शाम ठंड महसूस होने लगी है। दो दिन पहले हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद वातावरण में प्रदूषण का स्तर कम हुआ है। 48 घंटे में प्रदूषण का स्तर 210 से घटकर 113 पहुंच गया। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पहुंच गया। वहीं दस किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चली। जिस कारण तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट देखने को मिली। वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री था। दो दिन से शीत हवाएं भी चल रही है, जो सुबह-शाम ठंडक का अधिक एहसास करवा रही है। मौसम विशेषज्ञों ने सप्ताह भर में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री गिरावट होने की संभावना जताई है।
बदलते मौसम में स्वास्थ्य का रखें ध्यान मौसम में परिवर्तन के कारण सुबह व शाम के समय ठंड में बढ़ोतरी होने लगी है। इस समय यदि बरसात होती है तो तापमान में एकदम गिरावट आने से ठंड बढ़ेगी, ऐसे में स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। चिकित्सकों के अनुसार नागरिक सुबह व शाम के समय गर्म कपड़े पहनें तथा छोटे बच्चों व बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें ताकि ठंड से बचाव हो सके।